प्रदेश में पीपीपी मॉडल पर खुलेंगे अस्पताल | उत्तर प्रदेश | 30 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

29 जनवरी, 2022 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की तर्ज़ पर अब 50 बेड और 200 बेड के अस्पताल भी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर खोले जा सकेंगे। इसके लिये चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने नीति जारी की है।

प्रमुख बिंदु


पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की शासी परिषद और कार्यकारी परिषद की संयुक्त बैठक | राजस्थान | 30 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

29 जनवरी, 2023 को राजस्थान के राज्यपाल एवं पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने गोवा में पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की शासी परिषद और कार्यकारी परिषद की संयुक्त बैठक में कलाकारों को वर्षों से दिये जा रहे डॉक्टर कोमल कोठारी पुरस्कार के मानदेय में समय के अनुरूप वृद्धि करने के निर्देश देते हुए इस संबंध में मौके पर ही प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी।

प्रमुख बिंदु


लाडली बहना योजना | मध्य प्रदेश | 30 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

28 जनवरी, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदापुरम (होशंगाबाद) ज़िले में नर्मदा जयंती एवं नर्मदापुरम के गौरव दिवस पर ‘लाडली लक्ष्मी योजना’ की तरह प्रदेश में ‘लाडली बहना योजना’ शुरू किये जाने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु


कुरुक्षेत्र के किरमिच गाँव से हुई प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत | हरियाणा | 30 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

29 जनवरी, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल पहली बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 97वें एपिसोड की शुरुआत हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गाँव किरमिच से की। इसमें प्रधानमंत्री ने मोटे अनाज पैदा करने से लेकर लोकतंत्र को और प्रगाढ़ किये जाने, ई-वेस्ट से बेस्ट निकालने सहित कई अहम संदेश दिये।

प्रमुख बिंदु


‘झारखंड स्थानीय व्यक्तियों की परिभाषा और परिणामी सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य लाभों को ऐसे स्थानीय व्यक्तियों तक विस्तारित करने के लिये विधेयक, 2022’ को राज्यपाल ने वापस लौटाया | झारखंड | 30 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

29 जनवरी, 2023 को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की ओर से पारित 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति से संबंधित ‘झारखंड स्थानीय व्यक्तियों की परिभाषा और परिणामी सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य लाभों को ऐसे स्थानीय व्यक्तियों तक विस्तारित करने के लिये विधेयक, 2022’ को राज्यपाल रमेश बैस ने समीक्षा के लिये वापस लौटा दिया है।

प्रमुख बिंदु


राज्यस्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ | छत्तीसगढ़ | 30 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

28 जनवरी, 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्यस्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु


उत्तराखंड सरकार अगले दो साल में बनवाएगी 50 हज़ार पॉली हाउस | उत्तराखंड | 30 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

29 जनवरी, 2022 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार की अगले दो साल में उत्तराखंड में 50 हज़ार पॉली हाउस बनाने की योजना है।

प्रमुख बिंदु


‘यूथ एक्सचेंज फॉर चेंज’ प्रोजेक्ट में मध्य प्रदेश की दो युवतियाँ चयनित | मध्य प्रदेश | 30 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

28 जनवरी, 2023 को गैर-सरकारी संगठन ‘यूथ एक्सचेंज फॉर चेंज’ प्रोजेक्ट की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर आभा शर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ‘यूथ एक्सचेंज फॉर चेंज’ प्रोजेक्ट इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में भारत की चार युवतियों का चयन हुआ है, जिनमें से दो युवतियाँ मध्य प्रदेश की हैं।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुप्तिसागर नेचर केयर इंस्टीट्यूट का किया शिलान्यास | हरियाणा | 30 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

29 जनवरी, 2022 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गन्नौर स्थित श्री 108 गुप्तिसागर धाम जैन ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र गुप्तिसागर नेचर क्योर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु


डीएवी बोकारो की आना सिन्हा व ईशान कुमार झा इंस्पायर अवार्ड के लिये चयनित | झारखंड | 30 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

हाल ही में भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से इंस्पायर अवार्ड के लिये डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-06 की कक्षा 9 की आना सिन्हा व कक्षा 6 के ईशान कुमार झा का चयन हुआ है। दोनों प्रतिभागी विज्ञान व तकनीक की सहायता से समाज, राज्य व राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रमुख बिंदु