मुख्यमंत्री ने किया एकीकृत पैक हाउस एवं फसल समूह केंद्र का उद्घाटन | हरियाणा | 28 Dec 2021

चर्चा में क्यों? 

27 दिसंबर, 2021 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल ज़िला के तरावड़ी में किसान समृद्धि शिविर और करीब साढ़े 5 करोड़ रुपए की लागत से तैयार एकीकृत पैक हाउस एवं फसल समूह केंद्र का उद्घाटन किया। इसमें किसानों द्वारा उत्पादित सब्जियाँ लंबे तक स्टोर की जा सकेंगी, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिल सकेगा। 

प्रमुख बिंदु 


अंबाला के नग्गल में होगी उत्तर भारत की पहली राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की ब्रांच की स्थापना | हरियाणा | 28 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

26 दिसंबर, 2021 को हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला के नग्गल में उत्तर भारत की पहली राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की ब्रांच की स्थापना की जाएगी। उत्तर भारत में यह अपनी तरह की पहली ब्रांच होगी, जहाँ कई गंभीर, नए रोग एवं वायरस की जाँच और उनके आँकड़ों का विश्लेषण किया जाएगा।  

प्रमुख बिंदु 


नीति आयोग स्वास्थ्य सूचकांक 2021 में हरियाणा | हरियाणा | 28 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

27 दिसंबर, 2021 को सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग ने 2019-20 के लिये अपने स्वास्थ्य सूचकांक का चौथा संस्करण जारी किया, जिसमें समग्र स्वास्थ्य प्रदर्शन के आधार पर राज्यों की रैंकिंग की गई। इसमें बड़े राज्यों में समग्र स्वास्थ्य प्रदर्शन के मामले में हरियाणा 11वें स्थान पर है, वहीं केरल शीर्ष पर है। 

प्रमुख बिंदु