यूपी के 12 सर्वश्रेष्ठ नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज अब दूसरे कॉलेजों का करेंगे मार्गदर्शन | उत्तर प्रदेश | 29 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

28 सितंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्घ्यनाथ सरकार ने मेडिकल एजुकेशन पर फोकस करते हुए राज्य के 12 सर्वश्रेष्ठ नर्सिंग कॉलेजों द्वारा दूसरे कॉलेजों का मार्गदर्शन करने की जानकारी दी।

प्रमुख बिंदु


जयपुर में विकसित हो रहा देश का पहला कोचिंग हब | राजस्थान | 29 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

28 सितंबर, 2022 को आवासन मंडल के आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये बेहतर सुविधाएँ देने तथा कोचिंग संस्थाओं को सुनियोजित तरीके से स्थान उपलब्ध कराने के लिये आवासन मंडल द्वारा जयपुर के प्रताप नगर में देश का पहला कोचिंग हब विकसित किया जा रहा है।

प्रमुख बिंदु


राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण समारोह | मध्य प्रदेश | 29 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

28 सितंबर, 2022 को इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण समारोह में तीन विभूतियों को वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिये राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान प्रदान किया गया।

प्रमुख बिंदु


भोपाल का पहला जी.आई.एस. अति उच्चदाब सबस्टेशन ऊर्जीकृत | मध्य प्रदेश | 29 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

28 सितंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने भोपाल की अरेरा कॉलोनी में प्रदेश का दूसरा तथा भोपाल का पहला जी.आई.एस. (गैस इंसूलिटेड स्विच गियर सबस्टेशन) अति उच्चदाब सबस्टेशन को ऊर्जीकृत किया गया है।

प्रमुख बिंदु


हरियाणा-सस्केचेवान गोलमेज सम्मेलन | हरियाणा | 29 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

28 सितंबर, 2022 को हरियाणा और कनाडा के सस्केचेवान प्रांत के बीच पारस्परिक संबंध और हितों के लिये नए अवसरों की पहचान, रणनीतिक साझेदारी, सुविधाओं, समर्थन और मज़बूती हेतु चंडीगढ़ में हरियाणा-सस्केचेवान गोलमेज सम्मेलन का आयोजन किया गया।

प्रमुख बिंदु


अंबाला ज़िले के बड़ौला में स्थित सरकारी स्कूल का नाम होगा शहीद करनैल सिंह या उनकी पत्नी के नाम पर | हरियाणा | 29 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

28 सितंबर, 2022 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य के अंबाला ज़िले के बड़ौला गाँव में स्थित मिडिल स्कूल का नाम शहीद करनैल सिंह बेनिपाल या उनकी पत्नी चरणजीत कौर के नाम पर रखने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु


चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का नाम हुआ शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | हरियाणा | 29 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

28 सितंबर, 2022 को स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की 115वीं जयंती के अवसर पर चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, चंडीगढ़ हो गया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस नाम का आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु


गांधी जयंती से प्रदेश के सभी ज़िला अस्पतालों में सिकल सेल प्रबंधन केंद्र की होगी शुरुआत | छत्तीसगढ़ | 29 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

28 सितंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि राज्य में सिकलसेल की जाँच एवं उपचार की सुविधा सभी ज़िला अस्पतालों में आगामी 2 अक्टूबर से शुरू होगी।

प्रमुख बिंदु


उत्तराखंड के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान बने देश के दूसरे सीडीएस | उत्तराखंड | 29 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

28 सितंबर, 2022 को भारत सरकार ने उत्तराखंड के पौड़ी ज़िले के मूल निवासी लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को देश का अगला (दूसरा) चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया है।

प्रमुख बिंदु