मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट | मध्य प्रदेश | 29 Jul 2024
            चर्चा में क्यों?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश में भीषण वर्षा के लिये रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मुख्य बिंदु
- IMD नागरिकों को ऐसे गंभीर अथवा परिसंकटमय मौसम के बारे में सचेत करने के लिये रंग-कोडित मौसम चेतावनियाँ जारी करता है जो नुकसान, व्यवधान या जीवन के लिये खतरा उत्पन्न कर सकता है।
- यह मौसमी परिघटनाओं की गंभीरता के आधार पर 4 रंग-कोडित चेतावनियाँ जारी करता है: जिसमें ग्रीन, येलो, ऑरेंज/एम्बर और रेड कलर शामिल हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग
- इसकी स्थापना वर्ष 1875 में हुई थी। यह देश की राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा और मौसम विज्ञान तथा संबद्ध विषयों से संबंधित सभी मामलों में प्रमुख सरकारी एजेंसी है।
- यह भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक एजेंसी के रूप में कार्य करती है।
- इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
- IMD विश्व मौसम विज्ञान संगठन के छह क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्रों में से एक है।