मुख्यमंत्री ने रामनगरी अयोध्या में 41वें रामायण मेले का शुभारंभ किया | उत्तर प्रदेश | 28 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

27 नवंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी अयोध्या में परंपरागत तरीके से होने वाले 41वें रामायण मेले का शुभारंभ किया। यह मेला 30 नवंबर, 2022 तक चलेगा।

प्रमुख बिंदु 


‘गंगाजल आपूर्ति योजना’ | बिहार | 28 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

27 नवंबर, 2022 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में महत्त्वाकांक्षी ‘गंगाजल आपूर्ति योजना’ का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री ने सेई एवं साबरमती नदी पर जलाशयों के निर्माण के लिये 2,554 करोड़ रुपए की मंज़ूरी दी | राजस्थान | 28 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

27 नवंबर, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर की कोटड़ा तहसील में सेई नदी एवं साबरमती नदी पर जलाशयों के निर्माण के लिये 2554.23 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को मंज़ूरी दी। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से पाली एवं सिरोही ज़िलों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

प्रमुख बिंदु 


आइईडी से निपटने में देश में तीसरे स्थान पर राजस्थान | राजस्थान | 28 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

26 नवंबर, 2022 को राजस्थान पुलिस की टीम ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) मानेसर में आयोजित राष्ट्रीय काउंटर आइईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रमुख बिंदु 


हरि सिंह उत्कृष्ट कृत्रिम गर्भाधानकर्त्ता के रूप में सम्मानित | राजस्थान | 28 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

26 नवंबर, 2022 को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर कर्नाटक के बेंगलूरु में आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार के पशुपालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने राजस्थान के गंगानगर ज़िले के हरी सिंह गोदारा को कृत्रिम गर्भाधान कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये द्वितीय पुरस्कार से नवाजा।

प्रमुख बिंदु 


मध्य प्रदेश को 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में मिला कांस्य पदक | मध्य प्रदेश | 28 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

27 नवंबर, 2022 को मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के अधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि नई दिल्ली में हुए 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2022 में मध्य प्रदेश मंडप ने विशेष प्रस्तुति से कांस्य पदक प्राप्त किया।

प्रमुख बिंदु 


वर्ष 2019 के अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक कृति पुरस्कारों की घोषणा | मध्य प्रदेश | 28 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

27 नवंबर, 2022 को संस्कृति विभाग की साहित्य अकादमी द्वारा कैलेंडर वर्ष 2019 के कृति पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई। इसमें 13 भारतीय और 15 प्रादेशिक कृति पुरस्कार शामिल हैं।

प्रमुख बिंदु 


छत्तीसगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन हासिल करने वाला देश का चौथा राज्य | छत्तीसगढ़ | 28 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

27 नवंबर, 2022 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दुर्ग ज़िले के अमलेश्वर और रायपुर ज़िले के निसदा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर उप स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण और मूल्यांकन के बाद एनक्यूएएस प्रमाण-पत्र जारी किया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर एनक्यूएएस (National Quality Assurance Standard) सर्टिफिकेशन हासिल करने वाला देश का चौथा राज्य बन गया।

प्रमुख बिंदु 


गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिये जल्द हवाई सेवा, पिथौरागढ़ से शुरू होंगी फिक्स्ड विंग एयरक्रॉफ्ट सेवाएँ | उत्तराखंड | 28 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

27 नवंबर, 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उडन्न्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिये हवाई सेवा शुरू करने का आग्रह किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने सहमति जताई।

प्रमुख बिंदु