उत्तर प्रदेश में गन्ने से इथेनॉल उत्पादन | उत्तर प्रदेश | 28 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

27 सितंबर, 2021 को उत्तर प्रदेश के चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश अक्टूबर से शुरू होने वाले अगले गन्ना पेराई सत्र से सीधे गन्ने से इथेनॉल का उत्पादन शुरू करेगा। पेट्रोल के साथ सम्मिश्रण के लिये उपयोग किये जाने वाले इथेनॉल का उत्पादन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम पिपराइच चीनी मिल गोरखपुर और बलरामपुर चीनी मिल में किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


शैक्षणिक पर्यटन के लिये बिहार के 5 स्थल चयनित | बिहार | 28 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा छात्रों के लिये शैक्षणिक पर्यटन के उद्देश्य से देश भर में 100 स्थलों को चिह्नित किया गया है, जिसमें 5 स्थलों का संबंध बिहार से है।

प्रमुख बिंदु


कोई न छूटे टीकाकरण महाभियान-4 | मध्य प्रदेश | 28 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

27 सितंबर, 2021 को मध्य प्रदेश में 18 वर्ष आयु के सभी पात्र व्यक्तियों को वैक्सीन की प्रथम डोज लगाने के लिये कोई न छूटे टीकाकरण महाभियान-4 चलाया गया। प्रदेश में 11 हज़ार 472 टीकाकरण केंद्रों पर रात्रि 9.30 बजे तक 12 लाख 3 हज़ार 612 नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई।

प्रमुख बिंदु


प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के लिये आदिवासी भाषाओं में पाठ | झारखंड | 28 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में झारखंड के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने अगले शैक्षणिक सत्र के बाद आदिवासी भाषाओं में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के छात्रों को पाठ पढ़ाने का एक नया मॉडल पेश करने के लिये 5,600 से अधिक सरकारी प्राथमिक स्कूलों की पहचान की है।

प्रमुख बिंदु


‘ज़िम्मेदार पर्यटन’ पर कार्यशाला | उत्तराखंड | 28 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

27 सितंबर, 2021 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तराखंड अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (USAC) ने हिमालयन नॉलेज नेटवर्क (HKN) के साथ ‘ज़िम्मेदार पर्यटन’ पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।

प्रमुख बिंदु


दून में ‘उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट’ शुरू | उत्तराखंड | 28 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

26-27 सितंबर, 2021 को देवभूमि उत्तराखंड में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दोदिवसीय ‘उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट’ का आयोजन किया गया।

प्रमुख बिंदु