बदायूँ से पुरातात्त्विक अवशेषों की प्राप्ति | उत्तर प्रदेश | 27 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (ASI) को उत्तर प्रदेश के बदायूँ ज़िले के खेड़ा जलालपुर गाँव में एक टीले से गुप्त काल के बाद के पुरातात्विक अवशेषों की प्राप्ति हुई है।

प्रमुख बिंदु


कैबिनेट विस्तार | उत्तर प्रदेश | 27 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

26 सितंबर, 2021 को उत्तर प्रदेश में मंत्रिपरिषद का विस्तार करते हुए 1 कैबिनेट मंत्री एवं 6 राज्यमंत्री सहित कुल 7 नए मंत्रियों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

प्रमुख बिंदु


मेडिकल डिवाइस पार्क | उत्तर प्रदेश | 27 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा ‘प्रमोशन ऑफ मेडिकल डिवाइस पार्क योजना’ के तहत उत्तर प्रदेश में मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना को सैद्धांतिक मंज़ूरी प्रदान की गई है।

प्रमुख बिंदु


एमनेस्टी स्कीम 2021 | राजस्थान | 27 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

25 सितंबर, 2021 को राज्य में औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने हेतु एमनेस्टी स्कीम 2021 लागू की गई है, जो कि 31 मार्च, 2022 तक प्रभावी रहेगी।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना | मध्य प्रदेश | 27 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

25 सितंबर, 2021 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना ज़िले के रैगाँव में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर हर वर्ग के गरीब आवासहीनों को रहने के लिये ज़मीन का पट्टा देने हेतु प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना’ लागू करने की घोषणा की। 

प्रमुख बिंदु


मुस्कान किरार: वर्ल्ड सीनियर आर्चरी | मध्य प्रदेश | 27 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

25 सितंबर, 2021 को यांकटन (अमेरिका) में आयोजित सीनियर वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में महिला कंपाउंड टीम इवेंट में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाज़ी अकादमी, जबलपुर की मुस्कान किरार कोलम्बिया के विरुद्ध फाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत को रजत पदक दिलाने में कामयाब हुईं।

प्रमुख बिंदु


हरियाणा का पहला मशरूम सर्वेक्षण | हरियाणा | 27 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

26 सितंबर, 2021 को हरियाणा वन विभाग ने बताया कि कवक, वनस्पति और जीवों की समृद्ध विविधता का पता लगाने तथा इसे संरक्षित करने के लिये हरियाणा का पहला मशरूम सर्वेक्षण, 30 सितंबर, 2021 को यमुनानगर ज़िले के कालेसर राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य में आयोजित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


पल्स पोलियो 2021-22 के दूसरे उप-राष्ट्रीय टीकाकरण (एसएनआईडी) दौर का उद्घाटन | हरियाणा | 27 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

26 सितंबर, 2021 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल ज़िले में पल्स पोलियो 2021-22 के दूसरे उप-राष्ट्रीय टीकाकरण (एसएनआईडी) दौर का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु


‘समर्पण’ पोर्टल | हरियाणा | 27 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

25 सितंबर, 2021 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर ‘समर्पण’ पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य ऐसे स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करना है, जो समाज की सेवा करने के इच्छुक हैं और सामाजिक कार्यों के प्रति अपना समय एवं प्रयास समर्पित करके हरियाणा में सामाजिक उत्थान का एक अनिवार्य हिस्सा बन सकते हैं।

प्रमुख बिंदु


विदेश सहयोग विभाग (FCD ) की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च | हरियाणा | 27 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

25 सितंबर, 2021 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विदेश सहयोग विभाग (FCD) की आधिकारिक वेबसाइट http:\\www.fcd.haryana.gov.in लॉन्च की।

प्रमुख बिंदु


झारखंड के 9 दिव्यांगों को हुनरबाज़ पुरस्कार | झारखंड | 27 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

25 सितंबर, 2021 को आज़ादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा झारखंड के 9 दिव्यांग युवाओं को ‘हुनरबाज़ पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु


कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विकसित की हल्दी व धनिया की नई प्रजाति | छत्तीसगढ़ | 27 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

26 सितंबर, 2021 को कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र रायगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय मसाला अनुसंधान परियोजना की वार्षिक बैठक में रायगढ़ के वैज्ञानिकों के शोध से विकसित धनिया एवं हल्दी के नई प्रजातियों की राष्ट्रीय स्तर पर विमोचन हेतु पहचान की गई।

प्रमुख बिंदु


ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण केंद्र | छत्तीसगढ़ | 27 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

25 सितंबर, 2021 को छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश में संचालित ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण केंद्रों (RSETI) की वार्षिक गतिविधि रिपोर्ट, 2020-21 का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु


प्रदेश में एक साथ 7 खेल अकादमियों की ऐतिहासिक शुरुआत | छत्तीसगढ़ | 27 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

25 सितंबर, 2021 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के खिलाड़ियों के लिये एक साथ 7 खेल अकादमियों की ऐतिहासिक शुरुआत की। इनमें से बिलासपुर में 4 तथा रायपुर में 3 खेल अकादमी विधिवत प्रारंभ हुईं।

प्रमुख बिंदु


‘साल इंटरनेशनल ट्राईबल फेस्टिवल’ | छत्तीसगढ़ | 27 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

25 सितंबर, 2021 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में इस साल आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ट्राईबल फेस्टिवल का नामकरण छत्तीसगढ़ के राजकीय वृक्ष एवं आदिवासी संस्कृति में देवतुल्य साल वृक्ष के नाम पर ‘साल इंटरनेशनल ट्राईबल फेस्टिवल’ रखने का निर्णय लिया गया।

प्रमुख बिंदु


कोविड-19 प्रभावित परिवहन व्यवसायियों के लिये आर्थिक सहायता योजना | उत्तराखंड | 27 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

26 सितंबर, 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड-19 से प्रभावित परिवहन व्यवसायियों (चालक/परिचालक/क्लीनर) को सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता योजना का विधिवत् शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री नारी सशक्तीकरण योजना की घोषणा | उत्तराखंड | 27 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

26 सितंबर, 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये ‘मुख्यमंत्री नारी सशक्तीकरण योजना’ प्रारंभ करने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु