520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट का फ्लैग ऑफ एवं टोल फ्री हेल्पलाइन-1962 का शुभारंभ | उत्तर प्रदेश | 27 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

26 मार्च, 2023 को केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परशोत्तम रुपाला और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से ‘पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना’ के अंतर्गत 201 करोड़ रुपए की लागत से 520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट का फ्लैग ऑफ एवं टोल फ्री हेल्पलाइन-1962 का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु


पीलीभीत टाइगर रिज़र्व को ‘कंजर्वेशन एश्योर्ड टाइगर स्टैंडर्ड्स’का दर्जा मिला | उत्तर प्रदेश | 27 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

26 मार्च, 2023 को पीलीभीत टाइगर रिज़र्व (पीटीआर) के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि बाघों के संरक्षण, रखरखाव के साथ बेहतर ढंग से प्रबंधन के लिये पीटीआर को एनटीसीए की ओर से ‘कंजर्वेशन एश्योर्ड टाइगर स्टैंडर्ड्स’ का दर्जा मिला है।

प्रमुख बिंदु


राष्ट्र स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग सम्मेलन | राजस्थान | 27 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

26 मार्च, 2023 को राजस्थान के आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने राज्य के शांति और अहिंसा विभाग का दो दिवसीय राष्ट्र स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग सम्मेलन का बीकानेर के डागा पैलेस में उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु


राजस्थान साहित्य उत्सव (साहित्य कुंभ-2023) जोधपुर में शुरू | राजस्थान | 27 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

25 मार्च, 2023 को राजस्थान के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने तीनदिवसीय राजस्थान साहित्य उत्सव (साहित्य कुंभ-2023) के आयोजन का शुभारंभ जोधपुर के उम्मेद उद्यान स्थित जनाना बाग में किया।

प्रमुख बिंदु


रीवा के सुंदरजा आम और मुरैना की गजक को मिला जीआई टैग | मध्य प्रदेश | 27 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

26 मार्च, 2023 को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के रीवा ज़िले के सुंदरजा आम और मुरैना की गज़क को GI टैग प्रदान किया गया है।

प्रमुख बिंदु


अरावली ग्रीन वाल परियोजना का शुभारंभ | हरियाणा | 27 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

25 मार्च, 2023 को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने हरियाणा के गुरुग्राम ज़िले के टिकली गाँव में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ‘अरावली ग्रीन वाल प्रोजेक्ट’ का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु


हरियाणा की दो महिला मुक्केबाजों ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल | हरियाणा | 27 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

25 मार्च, 2023 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में हरियाणा की दो खिलाड़ियों-नीतू घणघस और स्वीटी बूरा ने गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा और हिन्दुस्तान का नाम रोशन किया।

प्रमुख बिंदु


खेल अकादमी बिलासपुर की बालिका ने जीता गोल्ड मेडल | छत्तीसगढ़ | 27 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

26 मार्च, 2023 को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण एवं प्रदेश आरचरी एसोसिएशन द्वारा ज़िला रायपुर में महिलाओं के लिये आयोजित दस का दम तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में खेल अकादमी बिलासपुर की तुलेश्वरी खुसरो ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।

प्रमुख बिंदु


पहली बार यात्रा मार्गों पर लगेंगे 50 हेल्थ एटीएम | उत्तराखंड | 27 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

26 मार्च, 2023 को उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये पहली बार यात्रा मार्गों पर 50 हेल्थ एटीएम लगाए जाने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग और हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज (एचपीई) के बीच एमओयू किया गया।

प्रमुख बिंदु


उत्तराखंड में जल्द ही गर्भवती महिलाओं को बर्थ वेंटिग होम की सुविधा | उत्तराखंड | 27 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

25 मार्च, 2023 को उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं को प्रसव की संभावित तिथि से पूर्व बर्थ वेटिंग होम की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।

प्रमुख बिंदु