एमएनएनआईटी ने बनाई भारत की पहली मानव रहित कार | उत्तर प्रदेश | 26 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

25 नवंबर, 2022 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के बीटेक के छात्रों ने भारत की पहली मानव रहित कार बनाई है। पहले चरण में परीक्षण सफल होने के बाद 27 नवंबर को माइक्रोसाफ्ट एशिया के अध्यक्ष अहमद मजहरी के सामने इसका पहला डेमो होगा।

प्रमुख बिंदु 


‘डॉ. अंबेडकर उत्सव धाम योजना’ के अंतर्गत राजस्थान के 568 गाँवों में सामुदायिक भवनों का निर्माण | राजस्थान | 26 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

25 नवंबर, 2022 को राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने बताया कि ‘डॉ. अंबेडकर उत्सव धाम योजना’ के तहत प्रदेश के 568 गाँवों में सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा, जिनके रख-रखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी।

प्रमुख बिंदु 


जेम बॉर्स की स्थापना हेतु बैठक का आयोजन | राजस्थान | 26 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

25 नवंबर, 2022 को राजस्थान के जयपुर में जेम बॉर्स की स्थापना के लिये राजस्थान लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई।

प्रमुख बिंदु 


डेफ ओलंपिक पदक विजेताओं को मिलेगी 7 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि | राजस्थान | 26 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

25 नवंबर, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डेफ ओलंपिक, 2022 में पदक जीतने वाले राज्य के तीन खिलाड़ियों को कुल 7 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दिये जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

प्रमुख बिंदु


राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिये ऑनलाइन पेंशन पोर्टल | राजस्थान | 26 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

24 नवंबर, 2022 को राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर.के.शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की डिजिटलाइजेशन मुहिम के अंतर्गत राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों हेतु ऑनलाइन पेंशन पोर्टल की सुविधा शुरू कर दी गई है।

प्रमुख बिंदु


प्राकृतिक खेती पर वैज्ञानिक रिसर्च पेपर तैयार करेगा हरियाणा | हरियाणा | 26 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

24 नवंबर, 2022 को हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने चंडीगढ़ में प्राकृतिक खेती पर हुई समीक्षा बैठक में बताया कि राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक किसानों को इस ओर प्रोत्साहित करने हेतु हरियाणा अब प्राकृतिक खेती पर वैज्ञानिक रिसर्च पेपर तैयार करेगा, जिससे इस पद्धति की पूरी प्रक्रिया, समयावधि और परिणामों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।

प्रमुख बिंदु 


झारखंड के 6 लोगों को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार | झारखंड | 26 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

25 नवंबर, 2022 को नई दिल्ली स्थित संगीत नाटक अकादमी के सचिव एपी राजन ने ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (वर्ष 2019, 2020, 2021)’ की घोषणा करते हुए बताया कि रंगमंच और संगीत के क्षेत्र में दखल रखनेवाली झारखंड की छह शख्सियतों को देश के प्रतिष्ठित ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’के लिये चुना गया है।

प्रमुख बिंदु 


मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का सातवाँ चरण 1 दिसंबर से | छत्तीसगढ़ | 26 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

25 नवंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में ‘मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’के सातवें चरण की शुरूआत 1 दिसंबर से होगी। राज्य के चार मलेरिया संवेदी ज़िलों बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा में एक माह तक यह अभियान संचालित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


उत्तराखंड में ड्रोन ट्रैफिक सँभालने के लिये बनेंगे कॉरिडोर | उत्तराखंड | 26 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

25 नवंबर, 2022 को उत्तराखंड के सूचना प्रौद्योगिकी एवं विकास एजेंसी (आईटीडीए) के निदेशक अमित सिन्हा ने बताया कि ड्रोन तकनीक में नए प्रयोगों के साथ प्रदेश में ड्रोन ट्रैफिक सँभालने के लिये सभी ज़िलों में कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। हवाई सेवाओं की तर्ज पर ये ऐसे रास्ते होंगे, जिनसे सरकारी और निजी ड्रोन उड़ान भर सकेंगे।

प्रमुख बिंदु 


उत्तराखंड और अमेरिकी कंपनी के बीच हुआ दो साल का करार | उत्तराखंड | 26 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

25 नवंबर, 2022 को उत्तराखंड की नियोजन सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि राज्य सरकार ने अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय परामर्शदाता अमेरिकी कंपनी मैकेंजी ग्लोबल को उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में सुधार का जिम्मा देते हुए कंपनी के साथ दो साल का करार किया है।

प्रमुख बिंदु