श्रीरामचरितमानस अब विश्व का सबसे लंबा गीत : बनारस के जगदीश के नाम हुआ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड | उत्तर प्रदेश | 25 May 2023

चर्चा में क्यों?

23 मई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार श्रीरामचरितमानस अब विश्व का सबसे लंबा गीत बन चुका है। उत्तर प्रदेश के बनारस के डॉ. जगदीश पिल्लई ने 138 घंटे 41 मिनट और 20 सेकेंड के श्रीरामचरितमानस गीत को अपनी आवाज़ दी है। 

प्रमुख बिंदु  


कोयले को मीथेन में बदलने पर काम करेगा बीएचयू | उत्तर प्रदेश | 25 May 2023

चर्चा में क्यों?

23 मई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार कोयला मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के वैज्ञानिकों को ग्रीन एनर्जी पर अपनी तरह का देश का पहला महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट दिया है, जिसके अंतर्गत वैज्ञानिक कोयले को ज़मीन के अंदर इसकी मूल स्थिति में ही मीथेन में बदलने पर काम करेंगे।  

प्रमुख बिंदु  


‘नेशनल वाटर अवार्ड 2022’ में तीसरे स्थान पर रहा बिहार | बिहार | 25 May 2023

चर्चा में क्यों?

23 मई, 2023 को केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय द्वारा नेशनल वाटर अवार्ड्स 2022 में सर्वोत्तम राज्य की श्रेणी में बिहार को देश में तीसरे स्थान पर रखा गया है।  

प्रमुख बिंदु  


विदेशी धरा पर राजस्थान हाउसिंग बोर्ड को दो श्रेणियों में मिले ‘द गोल्डन ग्लोब टाइगर अवाडर्स’ | राजस्थान | 25 May 2023

चर्चा में क्यों?

23 मई, 2023 को राजस्थान हाउसिंग बोर्ड आयुक्त पवन अरोड़ा को मलेशिया से 2 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार ‘द गोल्डन ग्लोब टाइगर अवाडर्स’प्राप्त कर आए अधिकारियों ने ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र भेंट किये। 

प्रमुख बिंदु  


थाईलैंड में खरगौन की बेटियों ने एशियन कैनो स्लैलम में जीते चार पदक | मध्य प्रदेश | 25 May 2023

चर्चा में क्यों?

23 मई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार थाईलैंड के पटाया में संपन्न हुई एशियन कैनो स्लैलम प्रतियोगिता में खरगौन ज़िले की महेश्वर की बेटियों ने सफलता का परचम लहराते हुए चार पदक जीते हैं।  

प्रमुख बिंदु  


मुख्यमंत्री ने की प्रशासनिक सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक | हरियाणा | 25 May 2023

चर्चा में क्यों?

23 मई, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में प्रशासनिक सचिवों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में 11 प्रमुख विभागों की 100 करोड़ रुपए से अधिक की 45 महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की गई। 

प्रमुख बिंदु  


राष्ट्रपति मुर्मू ने झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का किया उद्घाटन | झारखंड | 25 May 2023

चर्चा में क्यों?

24 मई, 2023 को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राँची के धुरवा में करीब 550 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन किया।  

प्रमुख बिंदु  


6वीं राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बस्तर की बेटियों ने रचा इतिहास | छत्तीसगढ़ | 25 May 2023

चर्चा में क्यों?

24 मई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में 17 से 21 मई तक आयोजित 6वीं राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बस्तर ज़िला और बस्तर मार्शल आर्ट्स अकादमी की खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण और एक काँस्य पदक प्राप्त कर इतिहास रच दिया।  

प्रमुख बिंदु  


दून जू में शुरू होगी टाइगर सफारी | उत्तराखंड | 25 May 2023

चर्चा मे क्यों?

23 मई, 2023 को उत्तराखंड के देहरादून चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया कि राज्य के विश्व प्रसिद्ध जिम कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व की तर्ज पर शीघ्र ही देहरादून जू में भी टाइगर सफारी शुरू हो जाएगी।  

प्रमुख बिंदु