राष्ट्रपति मुर्मू ने झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का किया उद्घाटन | झारखंड | 25 May 2023
            चर्चा में क्यों?
24 मई, 2023 को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राँची के धुरवा में करीब 550 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन किया।  
प्रमुख बिंदु  
- इस अवसर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा तथा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित थे।  
- 165 एकड़ में फैला इसका परिसर क्षेत्रफल की दृष्टि से देश के सभी हाईकोर्ट के परिसरों से बड़ा है। इसका परिसर सुप्रीम कोर्ट के परिसर (22 एकड़) से भी कई गुना बड़ा है।  
- नए उच्च न्यायालय भवन में 25 वातानुकूलित अदालत कक्ष और 1,200 लोगों के बैठने की क्षमता वाले दो हॉल तथा 540 कक्ष हैं। नए परिसर में 30 हज़ार वर्गफीट में लाइब्रेरी बनाई गई है, जिसमें करीब पाँच लाख से अधिक कानूनी पुस्तकें रखी जा सकती हैं।

