गोरखपुर एयरपोर्ट का होगा विस्तार | उत्तर प्रदेश | 25 Jan 2023

चर्चा में क्यों 

24 जनवरी, 2023 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के ज़िलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोरखपुर एयरपोर्ट के विस्तार को रक्षा मंत्रालय ने मंज़ूरी दे दी है, जिसके लिये मंत्रालय ने एयरपोर्ट हेतु 14 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने के साथ ही 76.66 करोड़ रुपए भी आवंटित कर दिया है।

प्रमुख बिंदु 


उत्तर प्रदेश दिवस पर लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित हुए प्रदेश के प्रतिभाएँ | उत्तर प्रदेश | 25 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

24 जनवरी, 2023 को उत्तर प्रदेश दिवस समारोह के उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा खेल की उपलब्धियों के लिये प्रदेश की प्रतिभाओं को लक्ष्मण और लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु 

सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की सूची -


भागलपुर में बना राज्य का पहला सेल्फ मूट एंड डिजिटल कोर्ट | बिहार | 25 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

24 जनवरी, 2023 को बिहार के भागलपुर ज़िले के नाथनगर के नूरपुर में वरीय अधिवक्ता अनिल झा ने बताया कि राज्य के लोगों के लिये हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के लिये भागलपुर के नाथनगर में सेल्फ मूट एंड डिजिटल कोर्ट बनाया गया है। अब यहाँ से देश भर के कोर्ट की सुनवाई डिजिटल माध्यम से की जा सकेगी।

प्रमुख बिंदु 


प्रदेश के आठ रचनाधर्मियों को मिलेगा अमृत सम्मान | राजस्थान | 25 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

24 जनवरी, 2023 को राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण की अध्यक्षता में हुई अमृत सम्मान समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश के 75 वर्ष से अधिक उम्र के नौ रचनाधर्मियों को राजस्थान साहित्य अकादमी वर्ष 2022-23 का अमृत सम्मान प्रदान करेगी।

प्रमुख बिंदु 


कैंपा की संचालन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित | राजस्थान | 25 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

24 जनवरी, 2023 को राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा की अध्यक्षता में जयपुर स्थित शासन सचिवालय में वन विभाग की कम्पंसेटरी अफोरेस्टेशन फंड मैनेजमेंट एंड प्लानिंग अथॉरिटी अर्थात कैंपा (राजस्थान प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण) की संचालन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

प्रमुख बिंदु 


राजस्थान पुलिस बेड़े में शामिल हुई 25 डिजिटल इंटरसेप्टर | राजस्थान | 25 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

24 जनवरी, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के सड़क सुरक्षा प्रबंधन के अंतर्गत पुलिस बेड़े में 25 हाईटेक इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रमुख बिंदु 


राजस्थान के परमवीर चक्र विजेता शैतान सिंह के नाम पर अंडमान निकोबार का द्वीप, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया नामकरण | राजस्थान | 25 Jan 2023

चर्चा में क्यों ?

23 जनवरी, 2022 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (पराक्रम दिवस) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में सबसे बड़े सैन्य अलंकरण परमवीर चक्र के 21 विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 बड़े अज्ञात द्वीपों का नामकरण किया। इस सूची में राजस्थान के परमवीम चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह का नाम भी शामिल हैं।  

प्रमुख बिंदु 


ओरछा में 550 किमी. की कुल लंबाई वाली 18 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन | मध्य प्रदेश | 25 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

23 जनवरी, 2023 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश के ओरछा में 6800 करोड़ रुपए की लागत वाली 550 किमी. की कुल लंबाई वाली 18 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए महत्त्वपूर्ण निर्णय | मध्य प्रदेश | 25 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

24 जनवरी, 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में महिला स्व-सहायता समूहों को 3 लाख रुपए तक के बैंक ऋण पर अतिरिक्त 2 प्रतिशत ब्याज की प्रतिपूर्ति किये जाने सहित कई अन्य महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गए।

प्रमुख बिंदु 


नाबार्ड 2023-24 में मध्य प्रदेश को 2 लाख 58 हज़ार 598 करोड़ रुपए का ऋण उपलब्ध कराएगा | मध्य प्रदेश | 25 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

24 जनवरी, 2023 को भोपाल में राष्ट्रीय ग्रामीण एवं कृषि विकास बैंक-नाबार्ड के मध्य प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय ने ‘राज्य ऋण संगोष्ठी 2023-24’ में बताया कि नाबार्ड मध्य प्रदेश के विकास को गति देने के लिये वर्ष 2023-24 के लिये प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में 2 लाख 58 हज़ार 598 करोड़ रुपए का ऋण उपलब्ध कराएगा। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 6.43 प्रतिशत ज्यादा है।

प्रमुख बिंदु 


गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैदियों को मिलेगी तीन महीने तक की छूट | हरियाणा | 25 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

24 जनवरी, 2023 को हरियाणा के ऊर्जा एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य में आपराधिक अधिकार क्षेत्र के न्यायालयों द्वारा सुनाई गई सजा भुगत रहे कैदियों को विशेष छूट दी है।

प्रमुख बिंदु 


छत्तीसगढ़ के छात्र मास्टर आदित्य प्रताप सिंह ‘राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार’से सम्मानित | छत्तीसगढ़ | 25 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

23 जनवरी, 2023 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ के छात्र मास्टर आदित्य प्रताप सिंह चौहान सहित 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2023 प्रदान किये।

प्रमुख बिंदु 


एसएसपी दून और एसटीएफ को राज्यपाल पदक | उत्तराखंड | 25 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

24 जनवरी, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में एसएसपी दून और एसएसपी एसटीएफ को राज्यपाल पदक दिये जाने की घोषणा की गई है।

प्रमुख बिंदु