उत्तर प्रदेश विधानसभा से CRPC संशोधन विधेयक पास | उत्तर प्रदेश | 24 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

23 सितंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश विधानसभा ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये CRPC यानी दंड प्रक्रिया संहिता (उत्तर प्रदेश संशोधन) विधेयक, 2022 बिल पास कर दिया। इसके तहत अब दुष्कर्म व प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल अफेंसेज एक्ट (पॉक्सो) के मामलों में आरोपित को अग्रिम ज़मानत (anticipatory bail) नहीं मिलेगी।

प्रमुख बिंदु 


देश की 75 अग्रणी महिलाओं में डॉ. जयदीप और डॉ. नीहारिका, ब्रिटिश उच्चायुत्त ने किया सम्मानित | उत्तर प्रदेश | 24 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में ब्रिटिश काउंसिल ऑफ इंडिया ने नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायुत्त आवास पर आगरा के रेनबो आईवीएफ और उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल की निदेशक (पूर्व अध्यक्ष, फॉग्सी) डॉ. जयदीप मल्होत्रा और उनकी बेटी डॉ. नीहारिका मल्होत्रा को सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु 


ग्लोबल हुरुन रिचलिस्ट में शुमार हुआ अलख पांडेय फिजिक्सवाला का नाम | उत्तर प्रदेश | 24 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में इंटरनेशनल हुरुन रिचलिस्ट में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के अलख पांडेय फिजिक्सवाला को स्थान मिला है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 25 रईसों के नाम शामिल हैं। अलख पांडेय का नाम पहली बार इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

प्रमुख बिंदु 

गौरतलब है कि अलख पांडेय की स्टार्टअप कुछ दिन पहले ही 8000 करोड़ रुपए की यूनिकॉर्न लिस्ट में शामिल हुई थी। अलख पांडेय को फिजिक्सवाला के नाम से भी जाना जाता है। वह फिजिक्सवाला के संस्थापक और सीईओ हैं।

अलख पांडेय को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये जाना जाता है। पढ़ाने के अपने अलग अंदाज़ के लिये वे पूरे देश के छात्रों में लोकप्रिय हैं और उनकी अलग पहचान बन चुकी है।

अलख पांडेय मूलत: प्रयागराज के रहने वाले हैं। अलख पांडेय की पढ़ाई प्रयागराज से ही विशप जॉनसन स्कूल से हुई थी। उन्हें हाईस्कूल में 91% और 12वीं में 5% अंक मिले थे। उन्होंने स्कूल के समय से ही अपने से छोटे बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया था। कुछ समय बाद उन्होंने एक कोचिंग में पढ़ाना शुरू कर दिया।

साल 2020 में कोरोना के समय लगे लॉक डाउन में नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इसका बहुत लाभ हुआ, साथ ही यूट्यूब चैनल भी काफी लोकप्रिय हुआ। इसी साल अलख पांडेय ने प्रतीक माहेश्वरी के साथ मिलकर फिजिक्सवाला प्राइवेट लिमिटेड के रूप में बतौर कंपनी रजिस्टर कर लिया। 


वेयरहाउसिंग (गोदाम) उपलब्धता वाले शहरों में पटना का दूसरा स्थान | बिहार | 24 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय संगठन नाइट फ्रेंक इंडिया द्वारा जारी ‘इंडिया वेयरहाउसिंग मार्केट रिपोर्ट-2022’ में वेयरहाउसिंग (गोदाम) उपलब्धता वाले शहरों में बिहार के पटना को दूसरा स्थान मिला है।

प्रमुख बिंदु 


अलवर में होगा फूड पार्क का निर्माण | राजस्थान | 24 Sep 2022

चर्चा में क्यों

23 सितंबर, 2022 को राजस्थान के कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा ने विधानसभा में बताया कि अलवर ज़िले में सर्वे करवाकर ज़मीन उपलब्ध होने पर फूड पार्क का निर्माण किया जाएगा। 

प्रमुख बिंदु


हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा आईवीएफ सेंटर | मध्य प्रदेश | 24 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

23 सितंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल के नए भवन में आईवीएफ सेंटर शुरू किये जाने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु 


ग्रेडिड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) | हरियाणा | 24 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

22 सितंबर, 2022 को हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन पी. राघवेंद्र राव ने बताया कि एनसीआर के ज़िलों में एक अक्टूबर से ग्रेडिड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू की जाएगी।

प्रमुख बिंदु


अंबाला से श्रीनगर और लखनऊ की हवाई यात्रा जल्द | हरियाणा | 24 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

22 सितंबर, 2022 को हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने नागरिक एवं उडन्न्यन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद अंबाला से श्रीनगर और लखनऊ के लिये हवाई सेवा जल्द ही शुरू होने की जानकारी दी है।

प्रमुख बिंदु


छत्तीसगढ़ सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिये प्रारंभ करेगी ‘हमर बेटी-हमर मान’अभियान | छत्तीसगढ़ | 24 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

23 सितंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बताया कि राज्य सरकार महिला सुरक्षा की दिशा में खासकर बेटियों की सुरक्षा, उनके मान-सम्मान की रक्षा, उनकी सुविधा और उन्हें आवश्यक सेवा प्रदान करने के लिये एक अभिनव अभियान ‘हमर बेटी-हमर मान’प्रारंभ करने जा रही है।

प्रमुख बिंदु 


छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी के बी कैटेगरी चैलेंजर्स के विजेता हुए सम्मानित | छत्तीसगढ़ | 24 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

23 सितंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने राजधानी रायपुर के हॉटल शगुन फार्म में आयोजित चेस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी के बी कैटेगरी चैलेंजर्स वर्ग के विजेताओं को चैलेंजर्स ट्रॉफी और चेक देकर सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु 

60 साल से अधिक उम्र वालों में विजेता राजस्थान के देव कांतिलाल, उपविजेता मध्य प्रदेश की एस.के. राठौर एवं तीसरे नंबर पर राजस्थान के आर.के. गुप्ता रहे।


छत्तीसगढ़ को मिला पोषक अनाज अवार्ड, 2022 | छत्तीसगढ़ | 24 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

23 सितंबर, 2022 को हैदराबाद में भारत सरकार के आईआईएमआर द्वारा आयोजित पोषक अनाज अवार्ड, 2022 में तेलंगाना के कृषि मंत्री एस. निरंजन रेड्डी ने मिलेट को बढ़ावा देने के लिये छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ उदीयमान राज्य के रूप में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु