छत्तीसगढ़ सरकार एवं ऑपरेशन प्रहार | छत्तीसगढ़ | 24 Jul 2024
            चर्चा में क्यों?
छत्तीसगढ़ में प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री के पदभार ग्रहण करने के बाद से नक्सलियों की हत्या, गिरफ्तारी और आत्मसमर्पण में पाँच गुना वृद्धि हुई है।
- इसके साथ ही राज्य की मनमानी शक्ति और "ऑपरेशन प्रहार" के तहत फर्ज़ी मुठभेड़ों के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।
मुख्य बिंदु
- ऑपरेशन प्रहार: यह छत्तीसगढ़ में माओवादियों के विरुद्ध चल रहा एक आतंकवाद विरोधी अभियान है।
- उद्देश्य और रणनीति: ऑपरेशन प्रहार का मुख्य लक्ष्य प्रमुख माओवादी नेताओं को निशाना बनाना तथा उन्हें निष्प्रभावी करना है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे स्थानीय युवाओं का ज़बरन मत परिवर्तन (ब्रेनवॉश) कर रहे हैं और उन्हें भर्ती कर रहे हैं।
- हाल ही में इस अभियान को और तेज़ कर दिया गया है तथा इसे पूरे छत्तीसगढ़ में विस्तारित किया जाएगा।
 
- स्थानीय आबादी पर प्रभाव: हालाँकि यह अभियान माओवादी विद्रोहियों को लक्ष्य करता है, लेकिन स्थानीय आदिवासी समुदायों पर इसके प्रभाव को लेकर चिंताएँ हैं तथा ऐसी खबरें हैं कि अभियान के दौरान गैर-माओवादी आदिवासी भी प्रभावित हुए हैं।
 
    
    
      विकसित भारत बजट ब्लूप्रिंट | छत्तीसगढ़ | 24 Jul 2024
            चर्चा में क्यों?
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि केंद्रीय बजट, 2024 में ‘अमृतकाल विज़न- 2047’ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।
मुख्य बिंदु: 
- छत्तीसगढ़ का प्रावधान: बजट में कृषि के लिये 1.52 लाख करोड़ रुपए आवंटित किये गए हैं, जिससे किसानों के लिये रोज़गार और समृद्धि में नई क्रांति का वादा किया गया है
- मुद्रा लोन और इंटर्नशिप: इस योजना में मुद्रा लोन को 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख रुपए करना तथा 5 करोड़ युवाओं को शीर्ष कंपनियों में इंटर्नशिप प्रदान करना शामिल है
- महिलाएँ और लड़कियाँ: महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुँचाने वाली योजनाओं, आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिये 3 लाख करोड़ रुपए आवंटित किये गए हैं
- इस बजट का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को ‘आत्मनिर्भर’ और समृद्ध बनाना है, जो विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है।