गुरु तेग बहादुर का 350वाँ बलिदान दिवस | हरियाणा | 26 Aug 2025

चर्चा में क्यों?  

हरियाणा विधानसभा ने सर्वसम्मति से गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस पर उन्हें सम्मानित करने के लिये एक प्रस्ताव पारित किया और 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में एक बड़े कार्यक्रम की योजना की घोषणा की। 

मुख्य बिंदु

सिख धर्म के दस गुरु:

गुरु नानक देव (1469-1539) 

  • ये सिखों के पहले गुरु और सिख धर्म के संस्थापक थे। 
  • इन्होंने ‘गुरु का लंगर’ की शुरुआत की। 
  • वह बाबर के समकालीन थे। 
  • गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर करतारपुर कॉरिडोर को शुरू किया गया था। 

गुरु अंगद (1504-1552) 

  • इन्होंने गुरुमुखी नामक नई लिपि का आविष्कार किया और ‘गुरु का लंगर’ प्रथा को लोकप्रिय बनाया। 

गुरु अमर दास (1479-1574) 

  • इन्होंने आनंद कारज विवाह (Anand Karaj Marriage) समारोह की शुरुआत की। 
  • इन्होंने सिखों के बीच सती और पर्दा प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त किया| 
  • ये अकबर के समकालीन थे। 

गुरु राम दास (1534-1581) 

  • इन्होंने वर्ष 1577 में अकबर द्वारा दी गई ज़मीन पर अमृतसर की स्थापना की। 
  • इन्होंने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) का निर्माण शुरू किया। 

गुरु अर्जुन देव (1563-1606) 

  • इन्होंने वर्ष 1604 में आदि ग्रंथ की रचना की। 
  • इन्होंने स्वर्ण मंदिर का निर्माण कार्य पूरा किया। 
  • वे शाहिदीन-दे-सरताज (Shaheeden-de-Sartaj) के रूप में प्रचलित थे। 
  • इन्हें जहाँगीर ने राजकुमार खुसरो की मदद करने के आरोप में मार दिया। 

गुरु हरगोबिंद (1594-1644) 

  • इन्होंने सिख समुदाय को एक सैन्य समुदाय में बदल दिया। इन्हें "सैनिक संत" (Soldier Saint) के रूप में जाना जाता है। 
  • इन्होंने अकाल तख्त की स्थापना की और अमृतसर शहर को मज़बूत किया। 
  • इन्होंने जहाँगीर और शाहजहाँ के खिलाफ युद्ध छेड़ा। 

गुरु हर राय (1630-1661) 

  • ये शांतिप्रिय व्यक्ति थे और इन्होंने अपना अधिकांश जीवन औरंगज़ेब के साथ शांति बनाए रखने तथा मिशनरी काम करने में समर्पित कर दिया। 

गुरु  हरकिशन (1656-1664) 

  • ये अन्य सभी गुरुओं में सबसे कम आयु के गुरु थे और इन्हें 5 वर्ष की आयु में गुरु की उपाधि दी गई थी। 
  • इनके खिलाफ औरंगज़ेब द्वारा इस्लाम विरोधी कार्य के लिये सम्मन जारी किया गया था। 

गुरु तेग बहादुर (1621-1675) 

  • इन्होंने आनंदपुर साहिब की स्थापना की। 

गुरु गोबिंद सिंह (1666-1708) 

  • इन्होंने वर्ष 1699 में ‘खालसा’ नामक योद्धा समुदाय की स्थापना की। 
  • इन्होंने एक नया संस्कार "पाहुल" (Pahul) शुरू किया। 
  • ये मानव रूप में अंतिम सिख गुरु थे और इन्होंने ‘गुरु ग्रंथ साहिब’ को सिखों के गुरु के रूप में नामित किया।