‘उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023’ | उत्तर प्रदेश | 23 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

22 नवंबर, 2022 को नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज प्रवासी भारतीय भवन में उत्तर प्रदेश को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाने के संकल्प के साथ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023’ के आयोजन की औपचारिक घोषणा की।

प्रमुख बिंदु 


बांसवाड़ा-नाथद्वारा, राजसमंद, बाड़मेर और उदयपुर बेल्ट में खनिज खोज का व्यापक एक्सप्लोरेशन कार्यक्रम | राजस्थान | 23 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

22 नवंबर, 2022 को राजस्थान के माइंस, पेट्रोलियम एवं जलदाय के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि राज्य के बाँसवाड़ा-नाथद्वारा बेल्ट, राजसमंद बेल्ट, बाड़मेर और उदयपुर बेल्ट में राजस्थान राज्य खनिज अन्वेषण ट्रस्ट (आरएसएमईटी)के वित्तीय सहयोग से खनिज खोज का व्यापक एक्सप्लोरेशन कार्यक्रम चलाया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


‘कृषि में अध्ययनरत् छात्राओं को प्रोत्साहन योजना’ | राजस्थान | 23 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

22 नवंबर, 2022 को राजस्थान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कृषि क्षेत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये राज्य में ‘कृषि में अध्ययनरत् छात्राओं को प्रोत्साहन योजना’ चलाई जा रही है।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने तीसरे टी-20 विश्व कप ब्लाइंड क्रिकेट मैच के पोस्टर का अनावरण किया | मध्य प्रदेश | 23 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

22 नवंबर, 2022 को मध्य प्रदेश ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आगामी 10 दिसंबर 2022 को इंदौर के खालसा स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी-20 विश्व कप ब्लाइंड क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु 22 नवंबर, 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में पहले पोस्टर का अनावरण किया।

प्रमुख बिंदु 


65वीं नेशनल पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की टीम ने जीता कांस्य पदक | मध्य प्रदेश | 23 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

22 नवंबर, 2022 को भोपाल के बिशनखेड़ी स्थित मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में शुरू हुई 65वीं राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने टीम इवेंट में पहला पदक हासिल किया। मध्य प्रदेश के यशराज यादव, अक्षत ताम्बे और हरिओम ने 25 मीटर जूनियर सिविलियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस इवेंट में तमिलनाडु ने स्वर्ण पदक और पंजाब ने रजत पदक हासिल किया।

प्रमुख बिंदु 


प्रदेश में ‘चिरायु हरियाणा’ योजना का शुभारंभ | हरियाणा | 23 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

21 नवंबर, 2022 को हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा पुरातत्त्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने राज्य के गोहाना तहसील के सेक्टर-7 स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित आयुष्मान भारत योजना के अंत्योदय परिवारों के विस्तार कार्यक्रम में बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में राज्य में चिरायु हरियाणा योजना की शुरुआत हुई है, जिसके तहत ज़रूरतमंदों व वंचितों को नि:शुल्क बेहतरीन उपचार सुविधा मिल सकेगी।

प्रमुख बिंदु


जल जीवन सर्वेक्षण 2022-23 के तहत शत-प्रतिशत नल कनेक्शन कवरेज में अंबाला, रोहतक और फरीदाबाद अग्रणी घोषित | हरियाणा | 23 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

21 नवंबर, 2022 को हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने चंडीगढ़ में प्रशासनिक सचिवों की समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी जल जीवन सर्वेक्षण 2022-23 के तहत हरियाणा के तीन ज़िलों अंबाला, रोहतक और फरीदाबाद को शत-प्रतिशत नल कनेक्शन कवरेज में अग्रणी घोषित किया गया है।

प्रमुख बिंदु


जमशेदपुर के अनंत राणा बने ‘आयरन मैन’ | झारखंड | 23 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

22 नवंबर, 2022 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार गोवा में आयोजित आयरनमैन इंडिया 3 कंपीटीशन में झारखंड के जमशेदपुर में सोनारी के अनंत राणा ने इतिहास रचते हुए दुनिया की मुश्किल ट्राइथलॉन कंपीटीशन (साइकिलिंग, स्विमिंग व रनिंग) में ‘आयरनमैन’का टैग हासिल किया।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री ने राजनांदगाँव ज़िला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का किया शुभारंभ | छत्तीसगढ़ | 23 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

22 नवंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगाँव ज़िला चिकित्सालय (बसंतपुर) में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु


देहरादून नगर निगम ने लॉन्च किया ‘बल्क वेस्ट जनरेटर ऐप’ | उत्तराखंड | 23 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

22 नवंबर, 2022 को उत्तराखंड के देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा ने देहरादून नगर निगम में सभी बल्क वेस्ट जनरेट- आरडब्ल्यूए, अपार्टमेंट, होटल एवं रेस्टोरेंट परिसर से ही कचरे को अलग-अलग करने के लिये ‘बल्क वेस्ट जनरेट ऐप’लॉन्च किया है।

प्रमुख बिंदु