मुख्यमंत्री ने तीसरे टी-20 विश्व कप ब्लाइंड क्रिकेट मैच के पोस्टर का अनावरण किया | मध्य प्रदेश | 23 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

22 नवंबर, 2022 को मध्य प्रदेश ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आगामी 10 दिसंबर 2022 को इंदौर के खालसा स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी-20 विश्व कप ब्लाइंड क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु 22 नवंबर, 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में पहले पोस्टर का अनावरण किया।

प्रमुख बिंदु 


65वीं नेशनल पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की टीम ने जीता कांस्य पदक | मध्य प्रदेश | 23 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

22 नवंबर, 2022 को भोपाल के बिशनखेड़ी स्थित मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में शुरू हुई 65वीं राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने टीम इवेंट में पहला पदक हासिल किया। मध्य प्रदेश के यशराज यादव, अक्षत ताम्बे और हरिओम ने 25 मीटर जूनियर सिविलियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस इवेंट में तमिलनाडु ने स्वर्ण पदक और पंजाब ने रजत पदक हासिल किया।

प्रमुख बिंदु