किसानों को गेहूँ-धान खरीद पर 10 हज़ार करोड़ रुपए की गारंटी देगी बिहार सरकार | बिहार | 23 Jun 2022

चर्चा में क्यों? 

21 जून, 2022 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में बिहार के किसानों को गेहूँ और धान की खरीद पर 10 हज़ार करोड़ रुपए की गारंटी देने के फैसले को मंज़ूरी दे दी गई। 

प्रमुख बिंदु 


पढ़ाई और रोज़गार करने वाले दिव्यांगों को मिलेगी बैट्री से चलने वाली ट्राईसाइकिल | बिहार | 23 Jun 2022

चर्चा में क्यों? 

21 जून, 2022 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में पढ़ाई और रोज़गार करने वाले दिव्यांगों को बैट्री से चलने वाली ट्राईसाइकिल देने का फैसला लिया गया है। 

प्रमुख बिंदु 


सौर कृषि आजीविका योजना (स्काय) के अंतर्गत 1 लाख सोलर पंप होंगे स्थापित | राजस्थान | 23 Jun 2022

चर्चा में क्यों? 

22 जून, 2022 को राजस्थान की मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने प्रधानमंत्री कुसुम-कंपोनेंट-सी (फीडर लेवल सोलराइज़ेशन) के तहत सौर कृषि आजीविका योजना (स्काय) पर आयोजित समीक्षा बैठक में योजना के अंतर्गत 1 लाख सोलर पंप स्थापित करने के निर्देश दिये। 

प्रमुख बिंदु 


1 जुलाई से राजकीय कार्यालयों में एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुएँ प्रतिबंधित | राजस्थान | 23 Jun 2022

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में राजस्थान सरकार ने सभी राजकीय कार्यालयों में 1 जुलाई से एकल-उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया है। पर्यावरण जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गए हैं। 

प्रमुख बिंदु 


जोधपुर व डूँगरपुर ज़िले के 1-1 राजकीय विद्यालय का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर | राजस्थान | 23 Jun 2022

चर्चा में क्यों? 

21 जून, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर और डूँगरपुर ज़िले के 1-1 राजकीय विद्यालय का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया। 

प्रमुख बिंदु 


एमएसएमई के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिये करौली ज़िले को मिला देश में दूसरा स्थान | राजस्थान | 23 Jun 2022

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में राष्ट्रीय एमएसएमई अवार्ड-2022 में राजस्थान के करौली ज़िले कोएस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्टकी श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है। 

प्रमुख बिंदु 


एशियन पॉवरलिफ्टिंग में राज्य के शैलेंद्र व तुषार ने जीता स्वर्ण एवं रजत पदक | मध्य प्रदेश | 23 Jun 2022

चर्चा में क्यों? 

17 से 21 जून, 2022 तक कोयंबटूर में आयोजित सीनियर एशियन पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भोपाल के पॉवरलिफ्टर शैलेंद्र सेवतिया और तुषार कदम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को स्वर्ण और रजत पदक दिलाया। 

प्रमुख बिंदु 


‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के गुणवत्ता परीक्षण के लिये 5 प्रयोगशाला स्थापित | छत्तीसगढ़ | 23 Jun 2022

चर्चा में क्यों? 

हाल ही मेंछत्तीसगढ़ हर्बल्सब्रॉन्ड के तहत उत्पादित किये जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये राज्य में 5 गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना की गई है। 

प्रमुख बिंदु 


15वीं एवं 16वीं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं तकनीकी कॉन्ग्रेस का शुभारंभ | उत्तराखंड | 23 Jun 2022

चर्चा में क्यों? 

22 जून, 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राफिक एरा में आयोजित 15वीं एवं 16वीं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं तकनीकी कॉन्ग्रेस का शुभारंभ किया। 

प्रमुख बिंदु 


उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में तीन रोपवे परियोजनाओं को हरी झंडी | उत्तराखंड | 23 Jun 2022

चर्चा में क्यों? 

21 जून, 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 17वीं बैठक में केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और चंडीदेवी रोपवे परियोजनाओं को मंज़ूरी दे दी गई। 

प्रमुख बिंदु