महाराष्ट्र को पीछे छोड़ उत्तर प्रदेश बना भारत का शीर्ष चीनी उत्पादक राज्य | उत्तर प्रदेश | 23 May 2023

चर्चा में क्यों?

21 मई, 2023 को उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलों के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश एक बार फिर भारत का शीर्ष चीनी उत्पादक राज्य बन गया है। चीनी उत्पादन में इसने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया है।

प्रमुख बिंदु 


बिहार रजिस्ट्रीकरण नियमावली-2023 अधिसूचित | बिहार | 23 May 2023

चर्चा में क्यों?

22 मई, 2023 को बिहार के मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव सह निबंधन आयुक्त विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने कैबिनेट से मंजूर बिहार रजिस्ट्रीकरण नियमावली-2023 को अधिसूचित कर दिया है।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय कला महोत्सव का शुभारंभ | राजस्थान | 23 May 2023

चर्चा में क्यों?

22 मई, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा भारतीय लोक कला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय लोक कला मंडल परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कला महोत्सव का परंपरागत नगाड़ा बजाकर शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने पन्ना गौरव दिवस पर ‘जुगल किशोर सरकार लोक’बनाने की घोषणा की | मध्य प्रदेश | 23 May 2023

चर्चा में क्यों?

22 मई, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुंदेल केसरी महाराजा छत्रसाल की जयंती पर पन्ना गौरव दिवस के आयोजन में उज्जैन के ‘महाकाल लोक’की तर्ज पर पन्ना में ‘जुगल किशोर सरकार लोक’बनाए जाने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु 


एच.एम.आई. तकनीक से ऊर्जीकृत हुआ प्रदेश में पहला 220 के.व्ही. स्तर का पॉवर ट्रांसफार्मर | मध्य प्रदेश | 23 May 2023

चर्चा में क्यों?

22 मई, 2023 को एमपी ट्रांसको (मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) के मुख्य अभियंता अतुल जोशी ने बताया कि कंपनी ने नवाचार करते हुए प्रदेश में पहली बार 220 के.व्ही. वोल्टेज स्तर पर 160 एम.व्ही.ए. क्षमता का पॉवर ट्रांसफॉर्मर स्काडा नियंत्रण कक्ष जबलपुर से एच.एम.आई. (ह्यूमन मशीन इंटरफेस) तकनीक के सहारे रिमोट से ऊर्जीकृत किया है।

प्रमुख बिंदु 


राज्य सरकार ने कामगार महिलाओं को सुविधा प्रदान करने के लिये उठाया अहम कदम | हरियाणा | 23 May 2023

चर्चा में क्यों?

21 मई, 2023 को हरियाणा सरकार ने नियमों में बदलाव कर प्रदेश सरकार की योजना के तहत राज्य की कामगार महिलाओं को सुविधा प्रदान करने के लिये अहम कदम उठाया है, जिसके अंतर्गत अब कामगार महिलाओं को दूसरा बच्चा लड़का होने पर भी पाँच हज़ार रुपए मिलेंगे।

प्रमुख बिंदु 


हरियाणा खेती मासिक पत्रिका ‘श्रीअन्न’विशेषांक का विमोचन | हरियाणा | 23 May 2023

चर्चा में क्यों?

21 मई, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय पोषण अनाज वर्ष 2023 मनाने की कड़ी में हरियाणा के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने हरियाणा खेती मासिक हिन्दी पत्रिका के ‘श्रीअन्न’विशेषांक का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने कम्युनिटी पुलिसिंग और आउटरीच कार्यक्रम हरियाणा उदय का किया शुभारंभ | हरियाणा | 23 May 2023

चर्चा में क्यों?

21 मई, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन कल्याण की दिशा में एक और अभिनव पहल करते हुए राज्य के गुरुग्राम ज़िले से कम्युनिटी पुलिसिंग और आउटरीच कार्यक्रम हरियाणा उदय का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम को 1 जून, 2023 से पूरे राज्य में क्रियान्वित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


केंद्रीय कोयला सचिव ने एसईसीएल की ‘छाल’ रेल साइडिंग का उद्घाटन किया | छत्तीसगढ़ | 23 May 2023

चर्चा में क्यों?

20 मई, 2023 को केंद्रीय कोयला मंत्रालय के सचिव अमृत लाल मीणा ने अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान एसईसीएल, रायगढ़ क्षेत्र में ‘छाल’रेल साइडिंग का उद्घाटन किया और राज्य में स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) मॉडल पर विकसित किये जा रहे दो रेल कॉरिडोर की प्रगति का भी जायजा लिया।

प्रमुख बिंदु 


अमर उजाला प्रथमा सम्मान | उत्तराखंड | 23 May 2023

चर्चा में क्यों?

22 मई, 2023 को अमर उजाला और देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रथमा सम्मान समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण और महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने समाज को नई दिशा देने वाली 26 महिलाओं को प्रथमा 2023 सम्मान प्रदान किया।

प्रमुख बिंदु