उत्तर प्रदेश के सभी ज़िलों में बनेगा डाटा सेंटर | उत्तर प्रदेश | 22 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

21 नवंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बताया कि राज्य के हर ज़िले में व्यूनाऊ इंफोटेक कंपनी द्वारा डाटा सेंटर के लिये इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। इस संबंध में राज्य के औद्योगिक विकास आयुक्त अरविंद कुमार और व्यूनाऊ इंफोटेक कंपनी के एमडी सुखविंदर सिंह खरौर ने 13500 करोड़ रुपए के एमओयू पर हस्ताक्षर किये हैं।

प्रमुख बिंदु


बिहार में फिल्म निर्माण क्षेत्र को भी मिलेगी उद्योग की तरह सब्सिडी | बिहार | 22 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

21 नवंबर, 2022 को बिहार में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिये राज्य सरकार ने फिल्म निर्माण क्षेत्र को भी उद्योग का दर्जा देने हेतु नई फिल्म पॉलिसी बनायी है, जल्द ही फिल्मी पॉलिसी से संबंधित प्रस्ताव कैबिनेट की मंज़ूरी के लिये भेजे जाएंगे।

प्रमुख बिंदु 


भीलवाड़ा के शाहपुरा में केसरी सिंह बारहठ पेनोरमा का होगा निर्माण | राजस्थान | 22 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

21 नवंबर, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के भीलवाड़ा के शाहपुरा में स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहठ के पेनोरमा निर्माण के लिये 4 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।

प्रमुख बिंदु 


जयपुर मेट्रो के विस्तार के लिये 993.51 करोड़ रुपए स्वीकृत | राजस्थान | 22 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

21 नवंबर, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुरवासियों के लिये मेट्रो सुविधा को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में अहम निर्णय लेते हुए जयपुर मेट्रो के फेज 1-सी के निर्माण हेतु 51 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

प्रमुख बिंदु 


सीएम हेल्प लाइन में बिजली शिकायत निवारण में इंदौर सहित सभी 15 ज़िले ए ग्रेड में | मध्य प्रदेश | 22 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

21 नवंबर, 2022 को जारी सूची में सीएम हेल्प लाइन में बिजली शिकायत निवारण में मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी (पक्षेबिविकं) के इंदौर समेत सभी 15 ज़िले ‘ए’ ग्रेड में आए हैं।

प्रमुख बिंदु 


झज्जर ज़िला के बाढ़सा में 50 एकड़ में खुलेगा आईआईटी दिल्ली का एक्सटेंशन कैंपस | हरियाणा | 22 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

20 नवंबर, 2022 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली में हरियाणा भवन में आईआईटी दिल्ली के अधिकारियों के साथ बैठक में बताया कि राज्य के झज्जर ज़िला के गाँव बाढ़सा में लगभग 50 एकड़ भूमि पर आईआईटी दिल्ली का एक्सटेंशन सेंटर स्थापित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


33वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ | हरियाणा | 22 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

20 नवंबर, 2022 को हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में 33वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 


2027 तक साइबर डिफेंस कॉरिडोर में होगा झारखंड | झारखंड | 22 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

21 नवंबर, 2022 को झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) सभागार में प्रोजेक्ट-आरंभ के तहत आयोजित कार्यशाला में कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम-इंडिया (सीईआरटी-इन) के महानिदेशक संजय बहल ने बताया कि अगले 10 वर्ष में एक मिलियन साइबर इंजीनियर तैयार करने का लक्ष्य है तथा वर्ष 2027 तक झारखंड को दुनिया के साइबर डिफेंस कॉरिडोर के रूप में बढ़ावा दिया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


बास्केटबॉल में छत्तीसगढ़ की ऊँची छलांग | छत्तीसगढ़ | 22 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

21 नवंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ की बास्केटबॉल टीम ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आयोजित 47वें सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पाँचवा स्थान प्राप्त किया है।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने हाट बाज़ार क्लीनिक योजना पर डब्ल्यूएचओ द्वारा तैयार कराई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म रिलीज की | छत्तीसगढ़ | 22 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

21 नवंबर, 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीशगढ़ सरकार की हाट बाज़ार क्लीनिक योजना पर डब्ल्यूएचओ द्वारा तैयार कराई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म रिलीज की। यह फिल्म विश्व स्वास्थ्य संगठन के जिनेवा स्थित मुख्यालय में दिखाई जाएगी।

प्रमुख बिंदु