मिथिला के मखाने को मिला जीआई टैग | बिहार | 22 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

20 अगस्त, 2022 को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि केंद्र सरकार ने दुनिया भर में मशहूर बिहार के मिथिला के मखाना को जीआई (जियोग्रॉफिकल इंडिकेशन) टैग प्रदान किया है।

प्रमुख बिंदु 


प्रदेश की पहली मोटर मार्केट का लोकार्पण | राजस्थान | 22 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

21 अगस्त, 2022 को राजस्थान के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने प्रदेश की पहली सुव्यवस्थित मोटर मार्केट का कोटा में लोकार्पण कर मोटर व्यवसायियों को बड़ी सौगात प्रदान की।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी युवा मित्र संवाद एप तथा कोटा, बीकानेर एवं चूरू में इंक्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण किया | राजस्थान | 22 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

20 अगस्त, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिड़ला सभागार में आयोजित राजस्थान डिजिफेस्ट के समापन समारोह में कोटा, बीकानेर और चुरू में वर्ल्ड क्लास इंक्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने किया ‘राजीव गांधी सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी’ का उद्घाटन | राजस्थान | 22 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

20 अगस्त, 2022 को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में ‘राजीव गांधी सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी’(आर-कैट) का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 


राजस्थान डिजिफेस्ट-2022 | राजस्थान | 22 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

19-20 अगस्त, 2022 को तकनीक एवं उद्यमिता के क्षेत्र में युवाओं को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार द्वारा राजस्थान डिजिफेस्ट-2022 का आयोजन किया गया। इस दोदिवसीय डिजिफेस्ट-2022 में युवाओं ने अपने स्टार्टअप के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रमुख बिंदु 


GIFLIF ड्राइव इन म्यूजिक फेस्टिवल को मिला WOW अवार्ड एशिया 2022 | मध्य प्रदेश | 22 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

21 अगस्त, 2022 को मध्य प्रदेश पर्यटन के GIFLIF ड्राइव इन म्यूजिक फेस्टिवल को प्रतिष्ठित WOW अवार्ड एशिया 2022 के गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु 


हालसा अध्यक्ष ने किया रेवाड़ी के एडीआर सेंटर का लोकार्पण | हरियाणा | 22 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

20 अगस्त, 2022 को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (हालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह ने ‘न्याय सबके लिये’ उद्देश्य की सार्थकता के साथ रेवाड़ी ज़िला मुख्यालय पर वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) केंद्र के नए भवन का विधिवत् लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु 


एसटी, एससी एवं पिछड़ा वर्ग के आरक्षण प्रतिशत के सुझाव हेतु उप-समिति के गठन की स्वीकृति | झारखंड | 22 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

20 अगस्त, 2022 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में एसटी, एससी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनु.-1) तथा पिछड़ा वर्ग (अनु.-2) के आरक्षण के प्रतिशत पर विचार-विमर्श कर सुझाव देने के लिये उप-समिति गठित करने के प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दी।

प्रमुख बिंदु 


छत्तीसगढ़ को मिला अपना पहला स्किन बैंक | छत्तीसगढ़ | 22 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

20 अगस्त, 2022 को भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के प्रभारी निदेशक अनिर्बान दासगुप्ता ने छत्तीसगढ़ के पहले ‘स्किन बैंक’का दुर्ग ज़िले के भिलाई में स्थित भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के मुख्य अस्पताल जवाहरलाल नेहरू अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 


उत्तराखंड में गठित होगा उत्पादों के लिये जीआई बोर्ड | उत्तराखंड | 22 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

21 अगस्त, 2022 को उत्तराखंड जैविक विकास परिषद के प्रबंध निदेशक विनय कुमार ने बताया कि राज्य के स्थानीय उत्पादों की पहचान और मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिये जीआई (भौगोलिक संकेत) बोर्ड के गठन का खाका तैयार कर लिया गया है।

प्रमुख बिंदु 


उत्तराखंड के सात ज़िलों में खुलेंगे क्रिटिकल केयर सेंटर | उत्तराखंड | 22 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

21 अगस्त, 2022 को उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के सात जिलों में क्रिटिकल केयर सेंटर स्थापित किये जाएंगे। सभी सेंटरों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाई जा रही है। इन सेंटरों को स्थापित करने के लिये केंद्र सरकार की ओर से बजट दिया जाएगा।

प्रमुख बिंदु