आगरा फोर्ट से ताजमहल के बीच जल्द तैयार होगी मेट्रो रेलवे लाइन, दोनों स्टेशन के बीच टनल निर्माण शुरू | उत्तर प्रदेश | 22 May 2023

चर्चा में क्यों?

21 मई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार आगरा फोर्ट से ताजमहल के बीच जल्द ही मेट्रो रेलवे लाइन तैयार होगी। 77 दिन के रिकॉर्ड टाइम में पहला ब्रेक थ्रू करने के बाद टीबीएम यमुना ने ताजमहल मेट्रो स्टेशन की दिशा में टनल का निर्माण शुरू कर दिया है।

प्रमुख बिंदु 

 


बिहार में गंगा नदी के किनारे वाले शहरों में बनेगा एसटीपी | बिहार | 22 May 2023

चर्चा में क्यों?

21 मई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में गंगा नदी के किनारे वाले शहरों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाया जाएगा। प्लांट से निकले वेस्ट से खाद तैयार किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 

 


अब हर ज़िले में दो लवकुश वाटिकाएँ | राजस्थान | 22 May 2023

चर्चा में क्यों?

20 मई, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के सभी ज़िलों में दो-दो लवकुश वाटिकाएँ विकसित करने हेतु 66 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इससे प्रदेश में इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

प्रमुख बिंदु 


जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर शहर बनेंगे थ्री डी सिटी | राजस्थान | 22 May 2023

चर्चा में क्यों?

20 मई, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के चार शहरों जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में जीआईएस आधारित थ्री डी सिटी और राजधरा सैटेलाइट इमेजरी रिपोजिटरी परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिये 106.46 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

प्रमुख बिंदु 


राजस्थान साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022-23 | राजस्थान | 22 May 2023

चर्चा में क्यों?

19 मई, 2023 को राजस्थान के कला साहित्य एवं संस्कृति मंत्री बी. डी. कल्ला ने राजस्थान साहित्य अकादमी का वार्षिक पुरस्कार-सम्मान समारोह 2022-23 में साहित्यकारों को संगीत, कला और साहित्य के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिये सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु 

नवोदित साहित्यकारों को भी अकादमी द्वारा सम्मानित किया गया


आहूस (डेनमार्क) एवं राजस्थान सरकार के बीच हुआ एमओयू | राजस्थान | 22 May 2023

चर्चा में क्यों?

19 मई, 2023 को राजस्थान के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी की उपस्थिति में सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में शहरी जल प्रबंधन के लिये आहूस, डेनमार्क एवं राजस्थान सरकार के बीच हुए एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए।

प्रमुख बिंदु 


सभी ग्रामों में बनेंगी लाड़ली बहना सेनाएँ | मध्य प्रदेश | 22 May 2023

चर्चा में क्यों?

21 मई, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार ज़िले के गंधवानी में आयोजित ‘लाड़ली बहना महासम्मेलन’में कहा कि बहनों के कल्याण के लिये संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और निगरानी के लिये सभी ग्रामों में लाड़ली बहना सेनाएँ बनेंगी।

प्रमुख बिंदु


गिरिडीह के सरिया व बिरनी को केंद्रीय मंत्री ने दी जलापूर्ति योजनाओं की सौगात | झारखंड | 22 May 2023

चर्चा में क्यों?

20 मई, 2023 को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह ज़िले के सरिया व बिरनी प्रखंड में जलापूर्ति योजनाओं का शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु 


जमशेदपुर के दलमा में बनेगा ग्रासलैंड | झारखंड | 22 May 2023

चर्चा में क्यों?

20 मई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी से सटे गाँवों में हाथियों और मानव के आपसी संघर्ष को कम करने व वन्यजीवों की हो रही कमी को दूर करने के लिये वन विभाग द्वारा वन क्षेत्र में ग्रासलैंड (घास का मैदान) विकसित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने किया ‘हमर सुघ्घर लईका अभियान’का शुभारंभ | छत्तीसगढ़ | 22 May 2023

चर्चा में क्यों?

21 मई, 2023 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग ज़िले के सांकरा में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’कार्यक्रम में ‘हमर सुघ्घर लईका अभियान’का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 


स्थानीय समुदाय पर खर्च होगी ईको टूरिज्म की 90% कमाई | उत्तराखंड | 22 May 2023

चर्चा में क्यों?

18 मई, 2023 को उत्तराखंड कैबिनेट ने ईको टूरिज्म गतिविधियों में रेवेन्यू शेयरिंग के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके तहत उत्तराखंड में ईको टूरिज्म से होने वाली आय का 90 प्रतिशत हिस्सा स्थानीय स्तर पर खर्च किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


प्रदेश को जल्द मिलेगी साइबर फॉरेंसिक लैब | उत्तराखंड | 22 May 2023

चर्चा में क्यों?

19 मई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार साइबर अपराधों में जाँच के लिये अब उत्तराखंड पुलिस को केंद्रीय फॉरेंसिक लैब या अन्य प्रदेशों की लैब पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। जल्द ही प्रदेश को अपनी फॉरेंसिक लैब मिल जाएगी।

प्रमुख बिंदु