मुख्यमंत्री ने किया ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप का उद्घाटन | उत्तर प्रदेश | 22 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

21 मार्च, 2023 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 71वें ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। यह चैंपियनशिप 25 मार्च तक चलेगी।

प्रमुख बिंदु 

Yogi


बिहार में 63 स्थानों पर बनाए जाएंगे नये आरओबी | बिहार | 22 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

21 मार्च, 2023 को बिहार के राजस्व, भूमि सूधार और गन्ना उद्योग मंत्री आलोक मेहता ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय-व्ययक पर चर्चा के दौरान राज्य में 63 स्थानों पर नये रेलवे उपरगामी सेतु (आरओबी) बनाए जाने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु 


राजस्थान स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक, 2022 पारित | राजस्थान | 22 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

21 मार्च, 2023 को राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा ने बताया कि राज्य विधानसभा ने राजस्थान स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक, 2022 को ध्वनिमत से पारित कर दिया है।

प्रमुख बिंदु 


राजस्थान अधिवक्ता संरक्षण विधेयक, 2023 संशोधित रूप में पारित | राजस्थान | 22 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

21 मार्च, 2023 को राजस्थान के विधि एवं विधिक कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने बताया कि राज्य विधानसभा ने अधिवक्ताओं के विरूद्ध हिंसा को रोकने के लिये राजस्थान अधिवक्ता संरक्षण विधेयक, 2023 को संशोधित रूप में पारित कर दिया है, जिसमें अधिवक्ताओं द्वारा दिये गए महत्त्वपूर्ण सुझावों को शामिल किया गया है।

प्रमुख बिंदु 


दमोह के कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र और श्री जागेश्वर नाथ तीर्थ क्षेत्र पवित्र घोषित | मध्य प्रदेश | 22 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

21 मार्च, 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में ज़िला दमोह के कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र और श्री जागेश्वर नाथ तीर्थ क्षेत्र को पवित्र घोषित करने का निर्णय लिया गया।

प्रमुख बिंदु 


हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक ने तीन पुस्तकों का विमोचन किया | हरियाणा | 22 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

19 मार्च, 2023 को हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. चंद्र त्रिखा ने पंचकूला स्थित साहित्य अकादमी भवन में साहित्यकार व छायाकार डॉ. ओम प्रकाश कादयान की नव प्रकाशित पुस्तक ‘पगडंडियों का सफर’तथा लेखक, कवयित्री डॉ. सुमन कादयान की दो पुस्तकों  ‘हरियाणवी मुहावरे व लोकोक्तियाँ’ और ‘माटी की खुसबू’(हरियाणवी कविताओं) का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ का किया शुभारंभ | छत्तीसगढ़ | 22 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

21 मार्च, 2023 को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष से राज्य के सभी 33 ज़िलों के 42 स्थानों में राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’का वर्चुअल शुभारंभ किया। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

प्रमुख बिंदु 

Natioan-Transit_pass_System


कृषि विश्वविद्यालय रायपुर को लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान | छत्तीसगढ़ | 22 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

21 मार्च, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के विद्यार्थियों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा बंगलोर में आयोजित 21वीं अखिल भारतीय अंतर-कृषि विश्वविद्यालयीन युवा सांस्कृतिक महोत्सव (एग्री यूनिफेस्ट) में लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक हासिल किया है।

प्रमुख बिंदु 

Agriculture-University-Raipur


केंद्रीय मंत्री ने किया देवस्थल में एशिया के सबसे बड़े 4-मीटर अंतर्राष्ट्रीय लिक्विड मिरर टेलीस्कोप का उद्घाटन | उत्तराखंड | 22 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

21 मार्च, 2023 को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),  कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उत्तराखंड के देवस्थल में एशिया के सबसे बड़े 4-मीटर अंतर्राष्ट्रीय लिक्विड मिरर टेलीस्कोप का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु