सोनौली में एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा लैंडपोर्ट | उत्तर प्रदेश | 21 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

20 नवंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के महराजगंज ज़िले के डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि महराजगंज के बौद्ध सर्किट के अंतर्राष्ट्रीय एक्जिट प्वाइंट सोनौली में एयरपोर्ट की तर्ज पर 120 एकड़ कैंपस में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) लैंडपोर्ट बनेगा।

प्रमुख बिंदु


बिहार में बनेगी सीता माता की 251 फीट ऊँची प्रतिमा | बिहार | 21 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

19 नवंबर, 2022 को बिहार के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने बताया कि राज्य के सीतामढ़ी ज़िले के राधोपुर बखरी में सीता माता की 257 फीट ऊँची प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


48वीं जूनियर बॉयज नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में राजस्थान की टीम ने जीता गोल्ड मेडल | राजस्थान | 21 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

20 नवंबर, 2022 को उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित 48वीं जूनियर बॉयज नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल में राजस्थान की टीम ने गोल्ड मेडल जीता।

प्रमुख बिंदु


‘जल महोत्सव’ के सातवें संस्करण का आयोजन 28 नवंबर से | मध्य प्रदेश | 21 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

20 नवंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एवं मप्र टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा खंडवा ज़िले के हनुवंतिया टापू में प्रदेश के सबसे बड़े आयोजनों में से एक ‘जल महोत्सव’ के सातवें संस्करण का आयोजन 28 नवंबर 2022 से किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


हरियाणा ने सुशासन पुरस्कार योजना के शुरू होने की अधिसूचना जारी की | हरियाणा | 21 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

19 नवंबर, 2022 को हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि राज्य सरकार ने उल्लेखनीय और अभिनव कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिये ‘सुशासन पुरस्कार योजना’ शुरू की है। इसके लिये अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

प्रमुख बिंदु 


संस्कृत साहित्यकारों की सम्मान राशि में बढ़ोतरी | हरियाणा | 21 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. दिनेश शास्त्री ने बताया कि राज्य सरकार ने राज्य के संस्कृत विद्वानों और साहित्यकारों की सम्मान राशि में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।

प्रमुख बिंदु 


पलामू में इप्टा का 15वाँ राष्ट्रीय सम्मेलन | झारखंड | 21 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

20 नवंबर, 2022 को झारखंड के पलामू के जेलहाता स्थित इप्टा के राज्य अध्यक्ष डॉ. अरुण शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि इप्टा (IPTA) का 15वाँ राष्ट्रीय सम्मेलन सह अखिल भारतीय सांस्कृतिक समारोह 17 से 19 मार्च, 2023 को पलामू में आयोजित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


झारखंड राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप | झारखंड | 21 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

18-20 नवंबर, 2022 को झारखंड जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन राँची के खेल गाँव स्टेडियम में किया गया, जिसमें पलामू को दो ब्रोंज मेडल मिले हैं।

प्रमुख बिंदु 


सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव-2022 का शुभारंभ | उत्तराखंड | 21 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

19 नवंबर, 2022 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के चंपावत के जवाहर नवोदय विद्यालय में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकॉस्ट) देहरादून एवं ज़िला प्रशासन चंपावत के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव-2022 का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु