उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष | उत्तर प्रदेश | 19 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

18 अक्तूबर, 2021 को समाजवादी पार्टी के बागी विधायक नितिन अग्रवाल को उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा का उपाध्यक्ष चुन लिया गया, उन्होंने समाजवादी पार्टी के अपने इकलौते प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र सिंह वर्मा को हराया।

प्रमुख बिंदु


यूपीटीटीआई के विशेषज्ञों ने पराबैंगनी किरणों से बेअसर कपड़ा बनाया | उत्तर प्रदेश | 19 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान (UPTTI) के विशेषज्ञों ने एक ऐसा कपड़ा तैयार किया है, जिस पर धूप एवं पराबैंगनी किरणों का कोई असर नहीं होता।

प्रमुख बिंदु


ग्लोबल यूथ टोबेको सर्वे-स्टेट फैक्ट शीट कार्यशाला | राजस्थान | 19 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

18 अक्तूबर, 2021 को राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पॉपुलेशन साइंसेज द्वारा ग्लोबल यूथ टोबेको सर्वे के अनुसार प्रदेश के 13 से 15 आयु वर्ग के बच्चों में तंबाकू सेवन का प्रतिशत 4.1 प्रतिशत है जो राष्ट्रीय औसत 8.5 प्रतिशत से बेहतर है।

प्रमुख बिंदु


हाइब्रिड स्विचगियर मॉड्यूल तकनीक | मध्य प्रदेश | 19 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने प्रदेश में पहली बार इंदौर में ट्रांसमिशन सिस्टम के विस्तार में हाइब्रिड स्विच गियर मॉड्यूल सिस्टम का उपयोग किया है। जबलपुर मुख्यालय स्थित शक्ति भवन में पदस्थ कार्यपालन अभियंता एमडी पालंदे एवं मनीष खरे ने मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के सिस्टम के अनुरूप इस मॉड्यूल प्रणाली को विकसित और क्रियान्वित किया है।

प्रमुख बिंदु


राष्ट्रीय मेरिट पुरस्कार 2018 | मध्य प्रदेश | 19 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

18 अक्तूबर, 2021 को केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय द्वारा जारी विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची में मध्य प्रदेश की महिला शिल्पकार रशीदा-बी अब्दुल कादर खत्री का राष्ट्रीय मेरिट पुरस्कार वर्ष 2018 के लिये चयन किया गया है।

प्रमुख बिंदु


कोविड-19 सीरो सर्वेक्षण | हरियाणा | 19 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

18 अक्तूबर, 2021 को हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सितंबर, 2021 में आयोजित कोविड-19 सीरो सर्वेक्षण के तीसरे राउंड की रिपोर्ट जारी की, जिसमें राज्य के लोगों में सीरो-पॉजिटिविटी दर 76.3 प्रतिशत (शहरी 78.1 प्रतिशत और ग्रामीण 75.1 प्रतिशत) पाई गई, जबकि पहले सीरो राउंड में 8 प्रतिशत तथा दूसरे सीरो राउंड में 14.8 प्रतिशत पॉजिटिविटी दर पाई गई थी।

प्रमुख बिंदु


आईएएनएस-सी वोटर गवर्नेंस इंडेक्स | छत्तीसगढ़ | 19 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

18 अक्तूबर, 2021 को जारी आईएएनएस-सी वोटर गवर्नेंस इंडेक्स के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री हैं। बघेल को सभी मुख्यमंत्रियों के बीच सर्वोच्च लोकप्रियता रेटिंग प्राप्त हुई है।

प्रमुख बिंदु


सहभागी लोकतंत्र एवं विकेंद्रीकृत योजना निर्माण संबंधी टास्क फोर्स | छत्तीसगढ़ | 19 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में राज्य योजना आयोग द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा अध्यक्ष, राज्य योजना आयोग की मंशा के अनुरूप सहभागी लोकतंत्र व विकेंद्रीकृत योजना निर्माण के संबंध में राज्य शासन को सुझाव देने हेतु टास्कफोर्स का गठन किया गया है।

प्रमुख बिंदु


उत्तराखंड ने समय से पहले हासिल किया कोविड-19 वैक्सीनेशन लक्ष्य | उत्तराखंड | 19 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में पत्रकारों को बताया कि प्रदेश ने 18 वर्ष की आयु से अधिक की योग्य आबादी को कोविड-19 के टीके की पहली खुराक देने का लक्ष्य समय से पहले हासिल कर लिया है।

प्रमुख बिंदु