मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया फ्लैटेड फैक्ट्री परिसर का शिलान्यास | उत्तर प्रदेश | 19 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

17 सितंबर, 2022 को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजनगरी आगरा के फाउंड्री नगर स्थित पीपीडीसी में प्रस्तावित फ्लैटेड फैक्ट्री परिसर का वर्चुअली शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु 


512 नवीन इंदिरा रसोइयों का शुभारंभ | राजस्थान | 19 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

18 सितंबर, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 512 नई इंदिरा रसोइयों का शुभारंभ किया। इन नवीन रसोइयों के संचालन के बाद प्रदेश में इंदिरा रसोइयों की संख्या बढ़कर 870 हो जाएगी।

प्रमुख बिंदु 


जोधपुर में स्थापित होगी क्रिकेट अकादमी | राजस्थान | 19 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

18 सितंबर, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के बरकतुल्लाह खाँ स्टेडियम में नवीनीकरण कार्यों के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए जोधपुर में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की क्रिकेट अकादमी स्थापित करने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु 


प्रदेश की पहली हस्तशिल्प नीति और राजस्थान एमएसएमई नीति-2022 हुई जारी | राजस्थान | 19 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

17 सितंबर, 2022 को राजस्थान की उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत ने प्रदेश की पहली हस्तशिल्प नीति और राजस्थान एमएसएमई नीति-2022 जारी की। इससे न केवल प्रदेश में औद्योगिक विकास होगा, बल्कि शिल्पकार, दस्तकार और कारीगरों के रोज़गार के अवसर भी बढ़ेंगे।

प्रमुख बिंदु 


नवंबर में प्रदेश भर में आयोजित होगी महा उपभोक्ता लोक अदालत | मध्य प्रदेश | 19 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

17 सितंबर, 2022 को मध्य प्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग की रजिस्ट्रार अलका श्रीवास्तव ने बताया कि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति शांतनु एस. केमकर के मार्गदर्शन में 12 नवंबर, 2022 को महा उपभोक्ता लोक अदालत का आयोजन ज़िला स्तर पर सभी उपभोक्ता अदालतों में किया जायेगा।

प्रमुख बिंदु 


‘चिरायु’ योजना में 1.76 लाख बच्चों का हुआ इलाज | छत्तीसगढ़ | 19 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

18 सितंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ जन-संपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ‘चिरायु’योजना के माध्यम से प्रदेश के एक लाख 76 हज़ार बच्चों का इलाज किया गया।

प्रमुख बिंदु


प्राथमिक स्तर के बाद अब उच्च शिक्षा में भी लागू हो सकती है नई शिक्षा नीति | उत्तराखंड | 19 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

18 सितंबर, 2022 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में प्राथमिक स्तर के बाद इसी माह उच्च शिक्षा में नई शिक्षा नीति को लागू किया जा सकता है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उच्च शिक्षा में नई नीति की शुरुआत करेंगे।

प्रमुख बिंदु


उत्तराखंड में स्थापित होगा 100 बेड क्षमता का आयुष ग्राम | उत्तराखंड | 19 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

18 सितंबर, 2022 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति और निवेश को बढ़ावा देने के लिये 100 बेड क्षमता का आयुष ग्राम स्थापित किया जाएगा। इसके लिये केरल की आर्य वैद्यशाला ने सहमति जताते हुए आयुर्वेद विश्वविद्यालय के साथ एमओयू करने की बात कही।

प्रमुख बिंदु