सामाजिक समरसता अभियान | राजस्थान | 18 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

17 अगस्त, 2022 को राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री टीकाराम जूली ने शासन सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश भर में ‘सामाजिक समरसता अभियान’ चलाने और अभियान की कार्य योजना बनाने के लिये निर्देशित किया।

प्रमुख बिंदु 


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने विकसित की सरसों की दो उन्नत किस्में | हरियाणा | 18 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

17 अगस्त, 2022 को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के प्रवत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने सरसों की दो नई उन्नत किस्में विकसित की हैं। इन किस्मों का हरियाणा के साथ पंजाब, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और जम्मू राज्यों के किसानों को भी लाभ होगा।

प्रमुख बिंदु 


नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज को पुन: अधिसूचित नहीं करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी | झारखंड | 18 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

17 अगस्त, 2022 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनहित को ध्यान में रखते हुए नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज को पुन:अधिसूचित नहीं करने के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से हज़ारों आदिवासियों का 30 वर्षों का संघर्ष समाप्त होगा।

प्रमुख बिंदु 


छत्तीसगढ़ की अंकिता ने स्वतंत्रता दिवस पर यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एलब्रूस पर फहराया तिरंगा | छत्तीसगढ़ | 18 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

15 अगस्त, 2022 को स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के गौरवशाली अवसर पर छत्तीसगढ़ की अंकिता गुप्ता ने यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एलब्रूस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिया गया तिरंगा फहराया।

प्रमुख बिंदु 


दलहनी फसलों के अनुसंधान एवं विकास पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ | छत्तीसगढ़ | 18 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

17 अगस्त, 2022 को छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित दोदिवसीय रबी दलहन कार्यशाला एवं वार्षिक समूह बैठक का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 


नया रायपुर में विद्युत उपकरणों की टेस्टिंग के लिये क्षेत्रीय टेस्ट प्रयोगशाला की होगी स्थापना | छत्तीसगढ़ | 18 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

17 अगस्त, 2022 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान, बंगलूरू और छत्तीसगढ़ शासन के मध्य नवा रायपुर में विद्युत उपकरणों की टेस्टिंग के लिये राष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशाला तथा परीक्षण केंद्र की स्थापना हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए।

प्रमुख बिंदु 


ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी मुकाबले ‘द जंगल रंबल’ का राजधानी रायपुर में हुआ आयोजन | छत्तीसगढ़ | 18 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

17 अगस्त, 2022 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी मुकाबले ‘द जंगल रंबल’का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के एक मुकाबले में पेशेवर भारतीय मुक्केबाज़ विजेंदर सिंह ने घाना के एलियासु सुले को हराया।

प्रमुख बिंदु