सवाई माधोपुर की तर्ज़ पर राज्य के प्रत्येक ज़िले में विकसित होंगी दो गर्ल फ्रेंडली ग्राम पंचायत | राजस्थान | 16 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

15 सितंबर, 2022 को शासन सचिव दिनेश कुमार यादव ने कहा कि सवाई माधोपुर की तर्ज़ पर राज्य के प्रत्येक ज़िले में दो ग्राम पंचायतों को गर्ल फ्रेंडली ग्राम पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


ग्वालियर में 1199 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास | मध्य प्रदेश | 16 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

15 सितंबर, 2022 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ग्वालियर में विकास के नए आयाम के रूप में जुड़ने जा रहे एलीवेटेड रोड, अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल और 122 किमी. लंबी 7 सड़कों सहित लगभग 1199 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु


फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का विश्वस्तरीय स्टेशन की तर्ज़ पर होगा पुनर्विकास | हरियाणा | 16 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

15 सितंबर, 2022 को केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि भारतीय रेल के रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की महत्त्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने हेतु चयन किया गया है।

प्रमुख बिंदु


एचएयू के कृषि विज्ञान केंद्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सर्वश्रेष्ठ केंद्र का पुरस्कार | हरियाणा | 16 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

14 सितंबर, 2022 को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में आयोजित आउटलुक शिखर सम्मेलन और स्वराज पुरस्कार-2022 कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र, महेंद्रगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र के पुरस्कार से नवाजा।

प्रमुख बिंदु


छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विकासखंड में बनेंगे दो रूरल इंडस्ट्रियल पार्क | छत्तीसगढ़ | 16 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

15 सितंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ जन-संपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य के प्रत्येक विकासखंड में दो इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित गोठानों को आजीविका के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिये वहाँ महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


प्रदेशव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा’अभियान का शुभारंभ | छत्तीसगढ़ | 16 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

15 सितंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ के कृषि,जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा’अभियान का विधिवत् शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु