लखनऊ समेत कानपुर नगर व वाराणसी के पूरे क्षेत्र में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू | उत्तर प्रदेश | 15 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

14 नवंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश डीजीपी मुख्यालय ने लखनऊ, कानपुर नगर और वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के पुनर्गठन को मंज़ूरी दे दी। कानपुर नगर और वाराणसी में एक-एक ज़ोन बढ़ाया गया है, जबकि लखनऊ ग्रामीण के थानों को लखनऊ में समायोजित कर दिया गया है।

प्रमुख बिंदु 


मैथिली साहित्य के प्रयोगधर्मी साहित्यकार आचार्य सोमदेव का निधन | बिहार | 15 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

14 नवंबर, 2022 को बिहार के भोजपुर ज़िले के मैथिली साहित्य के प्रयोगधर्मी साहित्यकार आचार्य सोमदेव का निधन हो गया।

प्रमुख बिंदु 


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार में किया परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास | बिहार | 15 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

14 नवंबर, 2022 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के बक्सर में 3,390 करोड़ रुपए की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और रोहतास में एलिवेटेड पुल का शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु 


41वाँ भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में राजस्थान मंडप का शुभारंभ | राजस्थान | 15 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

14 नवंबर, 2022 को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू हुए चौदह दिवसीय भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में इस वर्ष की थीम ‘वोकल फॉर लोकल, लोकल फॉर ग्लोबल’ के अनुरूप राजस्थान मंडप नए रूप-रंग के साथ प्रारंभ हुआ।

प्रमुख बिंदु


हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम रीपा) एवं इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स डिपार्टमेंट के मध्य एमओयू | राजस्थान | 15 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

14 नवंबर, 2022 को हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम रीपा) एवं भारत सरकार के अंकेक्षण एवं लेखा विभाग के मध्य सिविल सेवा व राजकीय अधिकारियों की क्षमता निर्माण को प्रोत्साहित करने एवं बढ़ावा देने हेतु एमओयू हुआ।

प्रमुख बिंदु 


यूएस और मध्य प्रदेश के बीच सहयोग की संभावनाएँ | मध्य प्रदेश | 15 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

14 नवंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से यूएस के कॉन्सुलेट जनरल (महा वाणिज्य दूत) मिचेल हेंकी ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश और यूएस के मध्य विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की व्यापक संभावनाएँ हैं।

प्रमुख बिंदु 


कुश्ती प्रशिक्षक सहित हरियाणा के तीन लोगों को मिलेगा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार | हरियाणा | 15 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

14 नवंबर, 2022 को युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की। खेल-कूद और गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये 25 खिलाड़ी 2022 के अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करेंगे, जिनमें हरियाणा के सोनीपत के दो खिलाड़ी सीमा अंतिल व पहलवान सरिता मोर शामिल हैं। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा को द्रोणाचार्य अवार्ड (लाइफटाइम कैटेगरी) के लिये नामित किया गया है।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने ‘नेहरू का भारत डॉटकॉम’ वेबसाइट का किया लोकार्पण | छत्तीसगढ़ | 15 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

14 नवंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर उनके विचारों, व्यक्तित्व और कृतित्व पर ‘नेहरू का भारत डॉट कॉम’ http://nehrukabharat.com वेबसाइट का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु 


प्रदेश के 26 स्कूल स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित | छत्तीसगढ़ | 15 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

14 नवंबर, 2022 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में छत्तीसगढ़ के 11 ज़िलों के 26 स्कूलों को राज्यस्तरीय स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु 


प्राकृतिक खेती के लिये प्रति हेक्टेयर पाँच हज़ार रुपए देगी केंद्र सरकार | उत्तराखंड | 15 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

14 नवंबर, 2022 को उत्तराखंड के कृषि निदेशक गौरीशंकर ने बताया कि उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये केंद्र सरकार प्रति हेक्टेयर पाँच हज़ार रुपए प्रतिवर्ष किसानों को देगी। इस धनराशि से किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


प्रसिद्ध जौलजीबी मेला का हुआ शुभारंभ | उत्तराखंड | 15 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

14 नवंबर, 2022 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काली एवं गोरी नदी के संगम स्थल जौलजीबी में भारत और नेपाल सीमा पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जौलजीबी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2022 का शुभारंभ किया। यह मेला 24 नवंबर तक लगेगा।

प्रमुख बिंदु 


70वें राजकीय औद्यौगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले (गौचर मेला) का शुभारंभ | उत्तराखंड | 15 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

14 नवंबर, 2022 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 70वें राजकीय औद्यौगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले (गौचर मेला) का शुभारंभ किया और मेले के संस्थापक पत्रकार स्व. गोविंद प्रसाद नौटियाल की मूर्ति का अनावरण किया।

प्रमुख बिंदु 


लक्ष्य सेन को मिलेगा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार | उत्तराखंड | 15 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

14 नवंबर, 2022 को युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की। खेल-कूद और गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये देश भर से 25 खिलाड़ी 2022 के अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करेंगे, जिनमें उत्तराखंड के अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन भी शामिल हैं।

प्रमुख बिंदु