गुरुग्राम में नौसैनिक अड्डा प्रारंभ | हरियाणा | 15 Sep 2025
चर्चा में क्यों?
12 सितंबर, 2025 को भारतीय नौसेना प्रमुख (CNS) एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने गुरुग्राम में नए नौसैनिक अड्डे, INS अरावली का उद्घाटन किया।
मुख्य बिंदु

- भूमिका: अरावली शृंखला के नाम पर रखे गए इस नए अड्डे का मुख्य कार्य होगा:
- भारतीय नौसेना के सूचना एवं संचार केंद्रों को सहायता प्रदान करना।
- भारत के कमान, नियंत्रण, संचार और मैरिटाइम डोमेन अवेयरनेस (MDA) ढाँचे को सशक्त बनाना।
- नौसेना इकाइयों, MDA केंद्रों और संबद्ध हितधारकों के बीच निर्बाध समन्वय को बढ़ाना।
- आदर्श वाक्य:
- अड्डा अपने आदर्श वाक्य से संचालित होगा: 'सामुद्रिक सुरक्षायाः सहयोगं' (सहयोग के माध्यम से समुद्री सुरक्षा)।
- क्रेस्ट का प्रतीकात्मक स्वरूप: INS अरावली का क्रेस्ट (Crest) इसके आदर्श और मिशन को दर्शाता है:
- केंद्रीय पर्वत छवि: अरावली शृंखला की दृढ़ता का प्रतीक।
- उगता सूरज: सतर्कता, अनुकूलनशीलता और तकनीकी क्षमताओं के उदय का प्रतिनिधित्व करता है।
- सामुद्रिक आदर्श: भारत के सागरीय हितों की रक्षा में सदैव सतर्कता।
- संपूर्ण क्रेस्ट अड्डे की दृढ़ता, तकनीक और सहयोगी सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
- महत्त्व:
विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप 2025 | राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स | 15 Sep 2025
चर्चा में क्यों?
लिवरपूल में आयोजित महिला विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय मुक्केबाज़ जैस्मीन लंबोरिया ने पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता जूलिया जेरेमेटा को हराकर फेदरवेट (57 किग्रा) का खिताब हासिल किया।
- उनके साथ, मीनाक्षी हुड्डा ने भी 48 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता, जो विदेश में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
मुख्य बिंदु
- जैस्मीन लंबोरिया:
- उन्होंने अपने तीसरे विश्व चैंपियनशिप में पोलैंड की जूलिया सेरेमेटा को 4-1 से हराकर अपना पहला पदक जीता है और विश्व खिताब जीतने वाली वह नौवीं भारतीय मुक्केबाज़ बन गईं हैं।
- वह छह बार की विजेता मैरी कॉम (वर्ष 2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018), दो बार की विजेता निखत ज़रीन (2022 और 2023), सरिता देवी (2006), जेनी आरएल (2006), लेखा केसी (2006), नितु घनघास (2023), लवलीना बोर्गोहेन (2023) और स्वीटी बूड़ा (2023) की प्रतिष्ठित सूची में शामिल हो गईं।
- उन्होंने पैरिस ओलंपिक (2024) में पहले दौर से बाहर होने के निराशा को पीछे छोड़ते हुए यह सफलता प्राप्त की।
- इससे पूर्व, उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप (2021) में कांस्य पदक, राष्ट्रमंडल खेलों (2022) में पदक और वर्ल्ड कप 2024, अस्ताना में स्वर्ण पदक जीता था।
- मीनाक्षी हुड्डा की जीत:
- मीनाक्षी ने जुलाई, 2025 में हुई अपनी अस्ताना वर्ल्ड कप हार का बदला लेते हुए महिला 48 किग्रा फाइनल (गैर-ओलंपिक श्रेणी) में स्वर्ण पदक जीता।
- उन्होंने कज़ाखस्तान की तीन बार की विश्व चैंपियन और पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता नाज़िम काइज़ेबे को हराया।
- उन्होंने इससे पहले वर्ष 2022 में 52 किग्रा में एशियाई रजत पदक जीता था।
- अन्य पदक विजेता:
- नूपुर श्योराण (+80 किग्रा): पोलैंड की अगाता काकज़मरस्का को मात्र 2-3 के अंतर से हारकर रजत पदक जीता।
- पूजा रानी (80 किग्रा): सेमीफाइनल में इंग्लैंड की एमिली एस्क्विथ को हराकर कांस्य पदक जीता ।
- महत्त्व: भारत ने विश्व चैंपियनशिप में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिसमें दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर महिला मुक्केबाज़ी में अपनी स्थिति को और सुदृढ़ किया।

महिला हॉकी एशिया कप 2025 | राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स | 15 Sep 2025
चर्चा में क्यों?
प्रधानमंत्री ने महिला एशिया कप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी, जिन्होंने रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया।
मुख्य बिंदु
- महिला एशिया कप के विषय में:

- चीन की महिला हॉकी टीम ने हांग्जो में आयोजित एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत को 4-1 से हराकर जीत हासिल की।
- इस जीत के साथ, चीन ने बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित होने वाले हॉकी विश्व कप 2026 के लिये क्वालीफाई कर लिया।
- यह चीन का तीसरा एशिया कप खिताब है; इससे पहले वह वर्ष 1989 (हॉन्गकॉन्ग) और वर्ष 2009 (बैंकॉक) में विजेता रह चुका है।
- इस एशिया कप में भारत ने रजत पदक तथा जापान ने कांस्य पदक जीता।
- हालाँकि भारत को अब हॉकी विश्व कप 2026 में अपना स्थान सुरक्षित करने के लिये विश्व कप क्वालीफायर से गुज़रना होगा।
- भारत का पूर्व प्रदर्शन:
- टोक्यो ओलंपिक 2020: चौथे स्थान पर समापन।
- पेरिस ओलंपिक 2024: अर्हता प्राप्त करने में असफल।
- प्रो लीग: संघर्षपूर्ण प्रदर्शन, अंतिम स्थान पर रहकर निम्न रैंक मिली।
- एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024: विजेता