उत्तर प्रदेश में बनेंगे 18 नए थाने और 22 पुलिस चौकियाँ, कुशीनगर में खुलेगा पर्यटन थाना | उत्तर प्रदेश | 15 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

14 सितंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने बताया कि राज्य सरकार ने राज्य के विभिन्न ज़िलों में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मज़बूत बनाने के लिये 18 नए थाने और 22 चौकियाँ बनाने एवं कुशीनगर में नया पर्यटन पुलिस थाना खोलने का फैसला किया है।

प्रमुख बिंदु


राजस्थान स्टेट कॉन्क्लेव | राजस्थान | 15 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

14 सितंबर, 2022 को राजस्थान सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की पहल से इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (ESC) और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) द्वारा राजस्थान स्टेट कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।

प्रमुख बिंदु


राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग से हुआ बायर-सेलर मीट का आयोजन | राजस्थान | 15 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

14 सितंबर, 2022 को राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग से क्रेता-विक्रेता सम्मेलन (बायर-सेलर मीट) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में दस्तकारों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम उत्पाद प्रदर्शित किये। इस दौरान लगभग 3 करोड़ रुपए के एलओआई पर भी हस्ताक्षर किये गए।

प्रमुख बिंदु


अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग की धर्मशालाओं और सामाजिक क्षेत्र के संस्थानों को सौर ऊर्जा पर मिलेगी क्रमश: 75 प्रतिशत और 50 प्रतिशत सब्सिडी | हरियाणा | 15 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

14 सितंबर, 2022 को हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि सौर ऊर्जा को वैकल्पिक ऊर्जा के रूप में बढ़ावा देने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने हरियाणा में अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग की धर्मशालाओं की छतों पर लगाए जाने वाले सौर ऊर्जा संयंत्रों पर 75 प्रतिशत सब्सिडी और सामाजिक संस्थानों के भवनों को 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का निर्णय लिया है।

प्रमुख बिंदु


एससी-एसटी और ओबीसी के लिये 77 फीसदी आरक्षण तथा स्थायी निवासी के लिये 1932 के खतियान (भूमि रिकॉर्ड) को आधार बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी | झारखंड | 15 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

14 सितंबर, 2022 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार की नौकरियों में एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के सदस्यों के लिये 77 प्रतिशत आरक्षण देने तथा ‘स्थानीयता की नीति 1932 के खतियान के आधार पर तय करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई।

प्रमुख बिंदु


झारखंड मंत्रिपरिषद के महत्त्वपूर्ण निर्णय | झारखंड | 15 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

14 सितंबर, 2022 को झारखंड मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में झारखंड इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति-2022 के गठन की स्वीकृति के साथ ही कई अन्य महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गए।

प्रमुख बिंदु


छत्तीसगढ़ के 12 जाति समुदाय अनुसूचित जनजाति में शामिल | छत्तीसगढ़ | 15 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

14 सितंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़ के 12 जाति समुदायों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की स्वीकृति प्रदान की।

प्रमुख बिंदु


उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश भू-राजस्व अधिनियम, 1901) संशोधन 2022 लागू | उत्तराखंड | 15 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

14 सितंबर, 2022 को उत्तराखंड राजस्व विभाग के अपर सचिव डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सरकार ने गजट नोटिफिकेशन के माध्यम से उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश भू-राजस्व अधिनियम 1901) संशोधन 2022 लागू कर दिया है। अब नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत सहित सभी निकाय क्षेत्रों में पूर्व की भाँति ज़मीनों का दाखिल-खारिज हो सकेगा।

प्रमुख बिंदु