भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान में बीज प्रसंस्करण व भंडारण सुविधा का शुभारंभ | उत्तर प्रदेश | 13 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

11 मार्च, 2023 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के भारतीय चरागाह एवं चरागाह अनुसंधान संस्थान, झाँसी में बीज प्रसंस्करण व भंडारण सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महिला कृषक सम्मेलन भी हुआ।

प्रमुख बिंदु  


उत्तर प्रदेश में खुलेंगे चार नए निजी विश्वविद्यालय | उत्तर प्रदेश | 13 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

10 मार्च, 2023 को उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में चार नए निजी विश्वविद्यालय खोलने की इज़ाजत दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में चार नए निजी विश्वविद्यालयों को आशय-पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया है।

प्रमुख बिंदु 


विश्वस्तरीय बनेगा बिहार का मुज़फ्फरपुर रेलवे जंक्शन | बिहार | 13 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

12 मार्च, 2023 को रेल भूमि विकास प्राधिकरण के संयुक्त महाप्रबंधक पी.आर. सिंह ने बताया कि राज्य की राजधानी पटना के बाद प्रमुख शहर मुज़फ्फरपुर स्थित रेलवे जंक्शन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


जयपुर में स्थापित होगी बिहेवियरल लैब | राजस्थान | 13 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

12 मार्च, 2023 को राजस्थान के जनसंपर्क, सूचना एवं भाषा विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जयपुर ज़िले में स्थित हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में बिहेवियरल लैब की स्थापना की जाएगी। इसके लिये मुख्यमंत्री ने 22 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है।

प्रमुख बिंदु 


सीकर, अलवर, नागौर, भरतपुर एवं अजमेर में खोले जाएंगे पशुपालक प्रशिक्षण केंद्र | राजस्थान | 13 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

12 मार्च, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पशुपालकों को नवीन तकनीकों का प्रशिक्षण दिलाने के लिये राज्य के अलवर, नागौर, भरतपुर, सीकर एवं अजमेर में पशुपालक प्रशिक्षण केंद्र खोलने और आवश्यक संसाधनों हेतु 18 करोड़ रुपए की मंज़ूरी प्रदान की है।

प्रमुख बिंदु 


इंदिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह | राजस्थान | 13 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

11 मार्च, 2023 को राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत जयपुर ज़िला परिषद सभागार में ज़िला प्रशासन एवं ज़िला महिला अधिकारिता कार्यालय के तत्वावधान में ज़िलास्तरीय इंदिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

प्रमुख बिंदु 

Indira-shakti-mission


प्रदेश की पाँच महिलाओं को मिला ‘अहिल्या सम्मान 2023’ | मध्य प्रदेश | 13 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

11 मार्च, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सेंटर फॉर रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल स्टॉफ परफॉरमेंस (क्रिस्प) ने प्रदेश की पाँच महिलाओं को ‘अहिल्या सम्मान-2023’ प्रदान किया।

प्रमुख बिंदु 


हरियाणा कृषि विकास मेला-2023 | हरियाणा | 13 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

10-12 मार्च, 2023 तक हरियाणा के हिसार ज़िले में स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में हरियाणा कृषि विकास मेला-2023 का आयोजन किया गया।

प्रमुख बिंदु 


उत्तराखंड में होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल | उत्तराखंड | 13 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

12 मार्च, 2023 को उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डी.के. सिंह ने बताया कि प्रदेश के हल्द्वानी में पी.टी. ऊषा की अध्यक्षता में हुई भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की बैठक में तय किया गया है कि वर्ष 2024 में 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में होंगे।

प्रमुख बिंदु 


उत्तराखंड के वीर नारियाँ और वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिक रोडवेज बसों में कर सकेंगे मुफ्त में सफर | उत्तराखंड | 13 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

11 मार्च, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश की 1130 वीर नारियाँ और वीरता पुरस्कार पाने वाले 1727 सैनिक एवं पूर्व सैनिक उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे।

प्रमुख बिंदु 


आईआईटी रुड़की ने खोजा अनोखा एंटीबैक्टीरियल मॉलिक्यूल | उत्तराखंड | 13 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

11 मार्च, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के रुड़की स्थित आईआईटी के शोधकर्त्ताओं ने एक ऐसा एंटीबैक्टीरियल मॉलिक्यूल खोज निकाला है, जो दवाओं के साथ इस्तेमाल किये जाने पर न केवल स्टैफिलोकोकस ऑरियस और स्यूडोमोनास एरुगिनोसा बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण को रोकेगा, बल्कि दवाओं के प्रतिरोध को भी खत्म करेगा।

प्रमुख बिंदु