उत्तर प्रदेश घटनाक्रम | उत्तर प्रदेश | 12 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

9 नवंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (खेल) नवनीत सहगल ने बताया कि देश में अप्रैल 2023 में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश में होंगे।

प्रमुख बिंदु 


बिहार में वज्रपात से बचाने को लगेगा हूटर | बिहार | 12 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

11 नवंबर, 2022 को बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्राधिकरण ने वज्रपात से लोगों को बचाने के लिये सभी ज़िलों में हूटर लगाने का निर्णय लिया है, ताकि लोगों को 40 मिनट पहले वज्रपात की जानकारी मिल सके।

प्रमुख बिंदु 


कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मानसिक संबल एवं सुरक्षा देने हेतु गाइडलाइन्स-2022 | राजस्थान | 12 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

11 नवंबर, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में संचालित कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत्/निवासरत् विद्यार्थियों को मानसिक संबल एवं सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गाइडलाइन्स-2022 को स्वीकृति दी। इस स्वीकृति से कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को एक तनावमुक्त तथा सुरक्षित माहौल मिल सकेगा।

प्रमुख बिंदु 


राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद व कुरुक्षेत्र सहित 5 ज़िले पर्यटन हब में शामिल | हरियाणा | 12 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

10 नवंबर, 2022 को हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने भारत सरकार की स्वदेश दर्शन-0 योजना के अंतर्गत पर्यटन आधारभूत संरचना के विकास के लिये आयोजित प्रथम राज्य संचालन कमेटी की बैठक में बताया कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद व कुरुक्षेत्र सहित 5 ज़िलों को पर्यटन हब में शामिल किया गया है।

प्रमुख बिंदु 


खतियान आधारित स्थानीय नीति और ओबीसी आरक्षण विधेयक पारित | झारखंड | 12 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

11 नवंबर, 2022 को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में राज्य सरकार ने 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति और ओबीसी आरक्षण विधेयक ध्वनिमत से पारित करा लिया।

प्रमुख बिंदु 


उत्तराखंड में चालान सहित परिवहन विभाग की छह सेवाएँ हुईं ऑनलाइन | उत्तराखंड | 12 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

11 नवंबर, 2022 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में चालान के प्रशमन शुल्क सहित परिवहन विभाग की छह सेवाएँ ऑनलाइन तथा परिवहन निगम के ही तीन मोबाइल ऐप लॉन्च करके इन सेवाओं का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री ने ‘अपणि सरकार’ मोबाइल ऐप किया लॉन्च | उत्तराखंड | 12 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

11 नवंबर, 2022 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) द्वारा विकसित ‘अपणि सरकार पोर्टल’का मोबाइल ऐप लॉन्च किया।

प्रमुख बिंदु