नई वाहन स्क्रैप पॉलिसी को कैबिनेट की मंज़ूरी | उत्तर प्रदेश | 11 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

10 मार्च, 2023 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के परिवहन विभाग की नई वाहन स्क्रैप पॉलिसी के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई है।

प्रमुख बिंदु


उत्तर प्रदेश की पहली खेल नीति-2023 | उत्तर प्रदेश | 11 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

10 मार्च, 2023 को उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने तथा खेल संस्कृति विकसित करने हेतु राज्य की पहली खेल नीति-2023 को हरी झंडी दे दी।

प्रमुख बिंदु


अररिया में बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर | बिहार | 11 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

10 मार्च, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड में राज्य के दूसरे चिड़ियाघर को बनाने का मास्टर प्लान केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सेंट्रल जू आथॉरिटी) को भेजा जाएगा। इसके लिये पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तैयारी कर रहा हैं।

प्रमुख बिंदु


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान | राजस्थान | 11 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

10 मार्च, 2023 को राजस्थान के जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की स्कॉच अवॉर्ड डिजिटल सेरेमनी में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है, जिसके अंतर्गत विभाग को दो पुरस्कार मिले।

प्रमुख बिंदु


पालनहार योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि में वृद्धि | राजस्थान | 11 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

10 मार्च, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पालनहार योजना के अंतर्गत अनाथ श्रेणी के अतिरिक्त अन्य श्रेणी के लाभार्थियों को दी जाने वाली सहायता राशि में वृद्धि के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश के 6.5 लाख से अधिक बच्चे लाभान्वित होंगे।

प्रमुख बिंदु


पुनर्नियोजित सेवानिवृत्त कार्मिकों के पारिश्रमिक में बढ़ोतरी | राजस्थान | 11 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

10 मार्च, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सेवानिवृत्त कार्मिकों के सेवा में पुनर्नियोजित होने पर मिलने वाले मासिक समेकित पारिश्रमिक की दरों में वृद्धि के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है।

प्रमुख बिंदु


मड़ीखेड़ा जल विद्युत गृह ने सर्वाधिक बिजली उत्पादन का बनाया रिकॉर्ड | मध्य प्रदेश | 11 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

9 मार्च, 2023 को शिवपुरी ज़िले में स्थित मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के 60 मेगावाट स्थापित क्षमता के मड़ीखेड़ा जल विद्युत गृह ने 166.30 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर अपनी स्थापना के बाद अभी तक का सर्वाधिक बिजली उत्पादन करने का रिकॉर्ड बनाया है।

प्रमुख बिंदु


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में करनाल में राज्यस्तरीय सम्मान समारोह | हरियाणा | 11 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

10 मार्च, 2023 को हरियाणा जनसंपर्क, सूचना एवं भाषा विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य के करनाल ज़िले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राज्यस्तरीय सम्मान समारोह  का आयोजन किया गया।

प्रमुख बिंदु


वित्त वर्ष 2023-24 के बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन हेतु मुख्यमंत्री की प्रशासनिक सचिवों के साथ अहम बैठक | हरियाणा | 11 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

9 मार्च, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिये रूपरेखा तय करने हेतु चंडीगढ़ में प्रशासनिक सचिवों के साथ अहम बैठक की, जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिये गए कि 1 अप्रैल, 2023 से ही नई योजनाओं को समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित करें, ताकि आमजन को त्वरित लाभ मिल सके।

प्रमुख बिंदु


सोलर सिटी बनने की ओर जमशेदपुर | झारखंड | 11 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

10 मार्च, 2023 को झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (जेरेडा) के अधिकारियों ने बताया कि जमशेदपुर शहर सौर ऊर्जा की ओर बढ़ रहा है। अभी वहाँ 37 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट प्रस्तावित है, जिसमें 2.2 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट सोनारी एयरपोर्ट में चालू हो चुका है।

प्रमुख बिंदु


ग्राम सोंड्रा में मिली पांडुवंशी काल की बुद्ध प्रतिमा | छत्तीसगढ़ | 11 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

10 मार्च, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रायपुर-बिलासपुर मार्ग में स्थित ग्राम सोंड्रा में गृह निर्माण के लिये किये जा रहे उत्खनन कार्य के दौरान पांडुवंशी काल की प्राचीन बुद्ध प्रतिमा सहित अन्य पुरातात्त्विक प्रतिमाएँ प्राप्त हुई हैं।

प्रमुख बिंदु


मठपुरैना शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र | छत्तीसगढ़ | 11 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

10 मार्च, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीज़ों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले रायपुर के मठपुरैना शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।

प्रमुख बिंदु