ओडीओपी की तर्ज पर ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन वेटलैंड’ की तैयारी | उत्तर प्रदेश | 10 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

9 दिसंबर, 2022 को प्रदेश के पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन एवं जंतु उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना ने जानकारी दी कि सरकार ने प्रदेश में ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ की तर्ज पर अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन वेटलैंड’ पर काम करने का फैसला किया है। इस संबंध में प्रदेश के सभी प्रभागीय वनाधिकारियों को प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए हैं।

प्रमुख बिंदु


गया मगध मेडिकल अस्पताल में बनेगा 50 बेडों का क्रिटिकल केयर यूनिट | बिहार | 10 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

9 दिसंबर, 2022 को गया के मगध मेडिकल अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. एन के पासवान ने बताया कि अस्पताल परिसर में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने का प्रस्ताव है। इसमें हृदय रोग, साँस, हेड इंजरी, शरीरिक चोट, सर्जरी सहित अन्य बीमारियों के गंभीर मरीजों का इलाज हो सकेगा।

प्रमुख बिंदु


चार दिवसीय फूड फेस्टिवल ‘56 भोग उत्सव- 2022’ का शुभारंभ | राजस्थान | 10 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

9 दिसंबर, 2022 को राजस्थान की उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने राजस्थान हाट (जल महल) में चार दिवसीय फूड फेस्टिवल ‘56 भोग उत्सव- 2022’ का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु


शूटर ऐश्वर्य प्रताप, हर्षित बिंजवा और गोल्डी गुर्जर की तिकड़ी ने जीता टीम इवेंट में स्वर्ण | मध्य प्रदेश | 10 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

9 दिसंबर, 2022 को केरल के तिरूवनंतपुरम के वट्टीयूरकाव शूटिंग रेंज में चल रही 65वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के शूटर्स ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, हर्षित बिंजवा और गोल्डी गुर्जर की तिकड़ी ने 50 मीटर रायफल सीनियर मेंस टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया।

प्रमुख बिंदु


उपन्यासकार रणेंद्र को प्रेमचंद स्मृति कथा सम्मान दिये जाने की घोषणा | झारखंड | 10 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

8 दिसंबर, 2022 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के कथाकार व उपन्यासकार रणेंद्र को 14वाँ प्रेमचंद स्मृति कथा सम्मान दिये जाने की घोषणा की गई है। उन्हें यह सम्मान उनकी गौरवशाली कथा यात्रा के लिये दिया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


जी-20 समूह की बैठक अगले साल छत्तीसगढ़ में होगी | छत्तीसगढ़ | 10 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

9 दिसंबर, 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके जानकारी दी कि जी-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक सितंबर 2023 में छत्तीसगढ़ में होगी।

प्रमुख बिंदु


उत्तराखंड में महिला नीति का ड्राफ्ट तैयार | उत्तराखंड | 10 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

8 दिसंबर, 2022 को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला नीति के ड्राफ्ट पर सचिवालय में हुई अधिकारियों की बैठक के बाद बताया कि प्रदेश में पहली बार महिलाओं के लिये नीति बनने जा रही है। राज्य महिला आयोग की ओर से महिला नीति का ड्राफ्ट तैयार किया गया है, जिसे अगले साल आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जारी किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


बीपीएससी ने पहली बार जारी किया मुख्य परीक्षा के प्रश्न का फॉर्मेट | बिहार | 10 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

9 दिसंबर, 2022 को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 67वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का पहली बार फॉर्मेट जारी किया है। इसमें सिविल इंजीनियरिंग और मानवशास्त्र छोड़ अन्य सभी विषयों के फॉर्मेट एक होंगे। इनमें सिलेबस के अलग-अलग भागों पर आधारित छह प्रश्न आएंगे, जिनमें पहला व चौथा प्रश्न लघु-उत्तरीय होगा।

प्रमुख बिंदु


हर साल पेश होगा पृथक कृषि बजट | राजस्थान | 10 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

9 दिसंबर, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री कार्यालय में किसानों, पशुपालकों, डेयरी संघों के पदाधिकारियों तथा जनजातीय क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि प्रति वर्ष कृषि के लिये अलग से बजट प्रस्तुत किया जाएगा ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिया जा सके।

प्रमुख बिंदु


इंदौर नगर निगम 60 मेगावाट के सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिये जारी करेगा ग्रीन बांड | मध्य प्रदेश | 10 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

9 दिसंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने जानकारी दी कि नगर पालिका इंदौर जलूद पंपिंग स्टेशन पर 60 मेगावाट के सौर ऊर्जा प्लांट की स्थापना के लिये ग्रीन बांड जारी करेगा।

प्रमुख बिंदु


यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर छत्तीसगढ़ को किया जाएगा सम्मानित | छत्तीसगढ़ | 10 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

9 दिसंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 10-11 दिसंबर को बनारस में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को सम्मानित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


भोपाल के गोविंदपुरा में प्रदेश के पहले ‘मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लीनिक’ का शुभारंभ | मध्य प्रदेश | 10 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

9 दिसंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल के गोविंदपुरा में प्रदेश के पहले ‘मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लीनिक’का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु


विश्व विख्यात साँची बनेगा सोलर सिटी | मध्य प्रदेश | 10 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

9 दिसंबर, 2022 को मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रायसेन ज़िले में स्थित एक छोटा सा कस्बा साँची, जो स्तूपों और बौद्ध तीर्थ स्थल के लिये विश्वविख्यात है, अब जल्द ही देश की पहली सोलर सिटी के रूप में भी जाना जाएगा। साँची में सौर ऊर्जा से 7.3 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु