उत्तर प्रदेश के हर विकास खंड में एक-एक बागवानी मॉडल गाँव होंगे विकसित | उत्तर प्रदेश | 10 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

9 अक्टूबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के उद्यान एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने लखनऊ के उद्यान भवन में वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय समीक्षा के दौरान अधिकारियों को राज्य की सभी ग्राम पंचायतों तक बागवानी विकास के कार्यक्रमों को पहुँचाने के मकसद से प्रत्येक विकासखंड में एक-एक बागवानी मॉडल गाँव विकसित करने का निर्देश दिया।

प्रमुख बिंदु


बिहार के नौ ज़िलों के भूजल में मिला यूरेनियम | बिहार | 10 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

9 अक्टूबर, 2022 को जारी केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) की रिपोर्ट के अनुसार बिहार के नौ ज़िलों के भूजल में यूरेनियम की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक होने का पता चला है।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री ने पैलेस ऑन व्हील्स का किया पुन: संचालन | राजस्थान | 10 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

8 अक्टूबर, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2 वर्षों से बंद पड़ी पैलेस ऑन व्हील्स शाही ट्रेन को जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रमुख बिंदु


इंदौर, हरदा, डिंडौरी और सागर में खुलेंगी साइबर तहसील | मध्य प्रदेश | 10 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

9 अक्टूबर, 2022 को मध्य प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि सीहोर एवं दतिया ज़िले से साइबर तहसीलें बनाने के पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इस नवाचार की योजना के द्वितीय चरण को इंदौर, हरदा, डिंडौरी और सागर में भी लागू किया जा रहा है।

प्रमुख बिंदु


36वें राष्ट्रीय खेलों में योगासन में हरियाणा ने जीता पहला स्वर्ण पदक | हरियाणा | 10 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

9 अक्टूबर, 2022 को गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में योगासन में हरियाणा ने पहला स्वर्ण पदक जीता है।

प्रमुख बिंदु


झारखंड का पहला कन्वेंशन सेंटर दुमका में बनकर तैयार | झारखंड | 10 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

9 अक्टूबर, 2022 को झारखंड की उपराजधानी दुमका में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बड़े सेमिनार, वर्कशॉप, ट्रेनिंग और परिचर्चा जैसे कार्यक्रम के लिये राज्य का पहला भव्य कन्वेंशन सेंटर (Convention Center) बनकर तैयार हो गया है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


पलामू में होगा इप्टा का 15वाँ राष्ट्रीय महाधिवेशन | झारखंड | 10 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

9 अक्टूबर, 2022 को भारतीय जन-नाट्य संघ (Indian People's Theater Association- IPTA) की झारखंड इकाई के राज्य परिषद की श्यामल मल्लिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिये गए निर्णयानुसार इप्टा का 15वाँ राष्ट्रीय महाधिवेशन राज्य के पलामू ज़िले के अंतर्गत मेदिनीनगर (डाल्टनगंज) शहर में आयोजित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु