NueGo ने मध्य प्रदेश में इंटरसिटी बस सेवा शुरू की | मध्य प्रदेश | 10 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में भारत की पहली प्रीमियम इलेक्ट्रिक इंटर-सिटी कोच सेवाएँ NueGo ब्रांड ने भोपाल-इंदौर इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बस सेवा मार्ग की अपनी सेवाएँ शुरू कर अपना परिचालन शुरू करने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु


चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को मिलेंगे 15 लाख रुपए | हरियाणा | 10 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

9 अगस्त, 2022 को हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने विधानसभा में ओलंपिक की तर्ज़ पर अन्य राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को भी 15 लाख रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु


झारखंड जनजातीय महोत्सव-2022 | झारखंड | 10 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

9 अगस्त, 2022 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो सुप्रीमो तथा राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने झारखंड की राजधानी राँची के मोरहाबादी में दोदिवसीय झारखंड जनजातीय महोत्सव-2022 का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री ने ‘आदि विद्रोह’ सहित 44 महत्त्वपूर्ण पुस्तकों का किया विमोचन | छत्तीसगढ़ | 10 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

9 अगस्त, 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में आदिम जाति अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रकाशित ‘आदि विद्रोह’एवं 44 अन्य पुस्तकों का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु


छत्तीसगढ़ में PESA कानून लागू | छत्तीसगढ़ | 10 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

9 अगस्त, 2022 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि राज्य में पेसा (Panchayat Extension of Schedule Area) अधिनियम को लेकर नियम बन चुका है, जिसे 8 अगस्त को राजपत्र में प्रकाशित भी किया जा चुका है।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री ने प्रदान किये टाइगर रिज़र्व में सामुदायिक वन संसाधन के अधिकार | छत्तीसगढ़ | 10 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

9 अगस्त, 2022 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर एक बड़ी पहल करते हुए राज्य के दो बड़े टाइगर रिज़र्व में कोर एवं बफर क्षेत्र में वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम, 2006 के तहत 10 ग्रामसभाओं को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार-पत्र प्रदान किये।

प्रमुख बिंदु


वनस्पति वैज्ञानिकों ने विकसित की नीम की छह प्रजातियाँ | उत्तराखंड | 10 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

9 अगस्त, 2022 को वन अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वनस्पति विज्ञानी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वनस्पति विज्ञानियों ने नीम की छह नई प्रजातियाँ विकसित की हैं। इससे उत्तराखंड समेत तमाम राज्यों में नीम का अधिक-से-अधिक उत्पादन करने के साथ ही किसानों की आर्थिक स्थिति को मज़बूत किया जा सकेगा।

प्रमुख बिंदु


उत्तराखंड में 108 की तर्ज़ पर पहली बार पशुओं के लिये शुरू होंगी एंबुलेंस | उत्तराखंड | 10 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

9 अगस्त, 2022 को उत्तराखंड के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि प्रदेश में इंसानों के लिये संचालित 108 एंबुलेंस की तर्ज़ पर पहली बार पशुओं के इलाज हेतु पशु चिकित्सा एंबुलेंस शुरू की जाएंगी।

प्रमुख बिंदु