उत्तर प्रदेश की सिटी बसों में यात्रियों को मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट | उत्तर प्रदेश | 10 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

8 जून, 2023 को उत्तर प्रदेश के नगर विकास के मुख्य सचिव अमृत अभिजात की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश समर्पित नगरीय परिवहन निधि प्रबंध समिति की बैठक में बताया गया कि राज्य में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिये ईटीएम आपूर्तिकर्त्ता एवं एचडीएफसी द्वारा क्रियान्वित होने वाले नेशनल कामन मोबिलिटी कार्ड से किराए के भुगतान पर बसों के किराए में 10 प्रतिशत छूट मिलेगी।

प्रमुख बिंदु 


बिहार में जल्द लागू होगी नयी प्रदूषण नीति | बिहार | 10 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

7 जून, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में अगले करीब 40 साल में कार्बन उत्सर्जन को शून्य करने हेतु राज्य में नई प्रदूषण नीति लागू की जाएगी, जिसका उद्देश्य पर्यावरण को बेहतर करना है।

प्रमुख बिंदु 


66वें नेशनल स्कूल गेम्स में चूरू की रितु कुमारी ने जीता शॉट पुट में ब्रोंज मेडल | राजस्थान | 10 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

8 जून, 2023 को राजस्थान के चूरू ज़िले की रितु कुमारी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित हो रहे 66वें नेशनल स्कूल गेम्स में शॉट पुट स्पर्धा में काँस्य पदक जीता है।

प्रमुख बिंदु 


प्रदेश में आरंभ होगा रिवर क्रूज टूरिज्म | मध्य प्रदेश | 10 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

8 जून, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में भोपाल में हुई बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिये रिवर क्रूज टूरिज्म का उपयोग किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


झारखंड में खुलेगा यूनिटी मॉल | झारखंड | 10 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

8 जून, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड की राजधानी राँची में यूनिटी मॉल खुलेगा, जहाँ एक ही छत के नीचे लोग देवघर का पेड़ा, खरसावाँ के चिरौंजी के अलावा बिहार का जर्दालु आम, मखाना, लीची व ओडिशा का रसगुल्ला खरीद सकेंगे।

प्रमुख बिंदु 


उद्योग मंत्री ने चेंदरू मंडावी ‘द टाइगर बॉय’की प्रतिमा का किया अनावरण | छत्तीसगढ़ | 10 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

8 जून, 2023 को छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने राज्य के नारायणपुर ज़िले के ‘टाइगर बॉय’ के नाम से प्रसिद्ध चेंदरू मंडावी की प्रतिमा का अनावरण ज़िला मुख्यालय नारायणपुर के नया बस स्टैंड चौक एवं ग्राम पंचायत गढ़बेंगाल में किया।

प्रमुख बिंदु 


उत्तराखंड के दो मंदिरों में लागू हुआ ड्रेस कोड | उत्तराखंड | 10 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

8 जून, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में कांवड़ मेला शुरू होने से पहले राज्य के पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की ओर से हरिद्वार और ऋषिकेश ज़िलों के दो मंदिरों में ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है।

प्रमुख बिंदु