अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वनस्थली विद्यापीठ व आरकैट के बीच हुआ एमओयू | राजस्थान | 10 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

9 मार्च, 2023 को राजीव गांधी सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (आरकैट) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आरकैट व वनस्थली विद्यापीठ के मध्य एक एमओयू हुआ, जिसके तहत उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आरकैट वनस्थली के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ट्रेनिंग उपलब्ध कराएगा तथा उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अपने औद्योगिक भागीदारों के साथ सहयोग प्रदान करेगा।

प्रमुख बिंदु


प्रदेश के 30 हज़ार विद्यार्थियों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना’ का लाभ | राजस्थान | 10 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

9 मार्च, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना’के अंतर्गत लाभान्वितों की संख्या 15 हज़ार से बढ़ाकर 30 हज़ार करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी प्रदान की। इस योजना के लिये मुख्यमंत्री ने 56.40 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान का अनुमोदन किया है।

प्रमुख बिंदु


अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के तहत राजस्थान मिलेट्स कॉनक्लेव 2023 का आयोजन | राजस्थान | 10 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

9 मार्च, 2023 को प्रमुख शासन सचिव, कृषि एवं उद्यानिकी दिनेश कुमार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के तहत राज्य में 13 व 14 मार्च, 2023 को राजस्थान मिलेट्स कॉनक्लेव का आयोजन राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, दुर्गापुरा जयपुर में किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


जयपुर में इंटरनेशनल राजस्थानी कॉनक्लेव का आयोजन किये जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन | राजस्थान | 10 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

9 मार्च, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 23-24 सितंबर, 2023 को जयपुर में इंटरनेशनल राजस्थानी कॉन्क्लेव का आयोजन किये जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया। उद्योग विभाग एवं राजस्थान फाउंडेशन के तत्त्वाधान में होने वाले इस बृहद् आयोजन के लिये मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान के प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दी है।

प्रमुख बिंदु