अयोध्या-चित्रकूट धाम मार्ग से सीधे जुड़ेगा सीताकुंड धाम | उत्तर प्रदेश | 09 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

8 नवंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता संतोष मणि तिवारी ने बताया कि राज्य के सुल्तानपुर में आदिगंगा गोमती तट पर स्थित सीताकुंड घाट को सीधे अयोध्या-प्रयागराज-चित्रकूट धाम मार्ग से जोड़ा जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


पटना में विश्वस्तरीय गंगा पथ की तैयारी शुरू | बिहार | 09 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

7 नवंबर, 2022 को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि जेपी गंगा पथ को जल्द ही सभी आयु वर्ग के लोगों के लिये विश्वस्तरीय और मनोरंजक सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।

प्रमुख बिंदु


जोधपुर डिजिफेस्ट-जॉब फेयर 2022 | राजस्थान | 09 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

8 नवंबर, 2022 को राजस्थान सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोरा ने बताया कि राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा युवाओं को रोज़गार के बृहद् अवसर प्रदान करने के लिये जोधपुर के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में 11 एवं 12 नवंबर को ‘डिजिफेस्ट-जॉबफेयर-2022’ का आयोजन किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


छतरपुर और बड़वानी कलेक्टर ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित | मध्य प्रदेश | 09 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

7 नवंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित समारोह में छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर और बड़वानी कलेक्टर शिवराज सिंह को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) में पूरे मध्य प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार’से सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु


हरियाणा करेगा अपने टैक्स सिस्टम में बदलाव | हरियाणा | 09 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

8 नवंबर, 2022 को हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य में टैक्स सिस्टम बदलने की तैयारी चल रही है और टैक्स में यह बदलाव मॉड्यूल-1 से मॉड्यूल-2 में किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


छत्तीसगढ़ की प्रख्यात चेस खिलाड़ी किरण अग्रवाल बनीं भारतीय शतरंज टीम की कोच | छत्तीसगढ़ | 09 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

7 नवंबर, 2022 को अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने छत्तीसगढ़ की प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी किरण अग्रवाल को भारतीय शतरंज टीम का कोच नियुक्त किया है। इससे पूर्व 2004 में भी किरण अग्रवाल ने भारतीय शतरंज टीम की कोच बनने का गौरव हासिल किया था।

प्रमुख बिंदु


उत्तराखंड को फिर मिली राष्ट्रीय शीत खेलों की मेज़बानी | उत्तराखंड | 09 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

8 नवंबर, 2022 को उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने राज्य के रुद्रपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन का शिलान्यास करते हुए बताया कि एक बार फिर राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों की मेज़बानी उत्तराखंड को मिली है, जिनका राज्य के चमोली के औली में आगामी दो से पाँच फरवरी तक आयोजन किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु