चंद्रावती में गंगा तट पर बनेगा पक्का घाट | उत्तर प्रदेश | 09 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

7 जून, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्रालय की ओर से स्वीकृत परियोजना के तहत राज्य के वाराणसी में जैन तीर्थंकर चंद्र महाप्रभु की जन्मस्थली चंद्रावती को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा। यहाँ गंगा तट पर पक्के घाट का निर्माण होगा।

प्रमुख बिंदु 


मुजफ्फरपुर में बनेगा राज्य का अब तक का सबसे बड़ा ब्लड बैंक | बिहार | 09 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

7 जून, 2023 को बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले के रेडक्रॉस सचिव उदय शंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि मुजफ्फरपुर ज़िले के कंपनीबाग स्थित रेडक्रॉस में तीन करोड़ की लागत से ब्लड बैंक बनेगा, जो बिहार में अब तक का सबसे बड़ा ब्लड बैंक होगा।

प्रमुख बिंदु 


आरटीडीसी में लागू होगी ओल्ड पेंशन स्कीम | राजस्थान | 09 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

7 जून, 2023 को जयपुर के पर्यटन भवन में आयोजित राजस्थान पर्यटन विकास निगम बोर्ड (आरटीडीसी) की 192वीं बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई बजट घोषणा की अनुपालना में अब आरटीडीसी के कार्मिकों को भी ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ देने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

प्रमुख बिंदु


झालावाड़, बूंदी व बाँसवाड़ा में सिंचाई परियोजनाओं के लिये 156.13 करोड़ रुपए स्वीकृत | राजस्थान | 09 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

8 जून, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में सिंचाई तंत्र को सुदृढ़ बनाने हेतु जल संसाधन विभाग से संबंधित 5 विकास कार्यों हेतु 156.13 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है।

प्रमुख बिंदु


ईट राइट चैलेंज’ प्रतियोगिता में भोपाल को दूसरा और ग्वालियर को पाँचवां स्थान मिला | मध्य प्रदेश | 09 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

7 जून, 2023 को मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ‘ईट राइट चैलेंज’ प्रतियोगिता में खाद्य वातावरण में सुधार और खाद्य सुरक्षा पर समुदायों को शिक्षित करने की रणनीतियाँ लागू करने के प्रयासों के लिये राष्ट्रीय स्तर पर भोपाल को दूसरा और ग्वालियर को पाँचवां स्थान प्राप्त हुआ है।

प्रमुख बिंदु


राज्य स्तरीय मंजूरी समिति का पुनर्गठन | मध्य प्रदेश | 09 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

8 जून, 2023 को मध्य प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के अधिकारी राजेश दाहिमा ने बताया कि राज्य सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत विभिन्न परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति देने के लिये गठित राज्य स्तरीय मंजूरी समिति को अधिक्रमित करते हुए समिति का पुनर्गठन किया है।

प्रमुख बिंदु 


शिक्षा मंत्री ने इंटरैक्टिव डिजिटल ई-बुक का किया विमोचन | हरियाणा | 09 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

7 जून, 2023 को हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने इंटरैक्टिव डिजिटल ई-बुक ‘भूलभुलैया खेल पिटारा’का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु 


लोहरदगा के नदिया स्कूल के नाम में फिर से जोड़ा गया ‘हिन्दू’ शब्द | झारखंड | 09 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

7 जून, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य के लोहरदगा ज़िले के नदिया हिन्दू हाई स्कूल में फिर से ‘हिन्दू’ शब्द जोड़ दिया गया है। पूर्व में जारी पत्र में विद्यालय के नाम से हिन्दू शब्द हटा दिया गया था।

प्रमुख बिंदु 


छत्तीसगढ़ में हाथियों के मूवमेंट की हाईटेक मॉनिटरिंग | छत्तीसगढ़ | 09 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

7 जून, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के जंगलों में हाथियों के मूवमेंट की हाईटेक मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है। इसके लिये एआई आधारित ‘छत्तीसगढ़ एलीफेंट ट्रैकिंग एंड अलर्ट एप’विकसित किया गया है।

प्रमुख बिंदु 


प्रदेश में दो नए शहर बसाने को केंद्र ने दी मंजूरी | उत्तराखंड | 09 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

7 जून, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में काशीपुर व डोईवाला के निकट दो नए शहर बसाने को केंद्र सरकार ने प्रारंभिक तौर पर मंजूरी दे दी है।

प्रमुख बिंदु 

प्रस्तावित 8 शहर

चिन्ह्ति स्थान

कुल भूमि (हेक्टे.)

शहर का नाम

डोईवाला के निकट दून-हरिद्वार हाईवे

3080.8

इंटिग्रेटेड टाउनशिप

दून-पौंटा साहिब हाईवे पर छरबा, सहसपुर

1672.94

साइबर सिटी

आर्केडिया चाय बागान, देहरादून

719.7

न्यू देहरादून ट्विन सिटी

गौचर हवाई पटेी के पास बमोथ गाँव

50.00

वेलनेस टाउनशिप

रामनगर शहर के पास

4365

टूरिज्म टाउनशिप

गोलापार के निकट हल्द्वानी

2840.16

न्यू हल्द्वानी ट्विन सिटी

नैणीसैणी एयरपोर्ट के पास, पिथौरागढ़

77.00

फिल्म-एंटरटेनमेंट सिटी

पराग फार्म, किच्छा के पास

378.58

इंडस्ट्रियल टाउनशिप