उत्तर प्रदेश में बनेंगे एकीकृत न्यायालय परिसर | उत्तर प्रदेश | 08 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

6 दिसंबर, 2022 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के बड़ौदा में बने एकीकृत न्यायालय परिसर की तर्ज पर राज्य के दस ज़िलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एकीकृत न्यायालय परिसर का निर्माण किया जाएगा। विधानसभा से पास अनुपूरक बजट के माध्यम से इस विशेष परियोजना के लिये 400 करोड़ रुपए दिये गए हैं।

प्रमुख बिंदु


महाराष्ट्र व तमिलनाडु के तर्ज पर गया में विकसित होगा टेक्सटाइल पार्क | बिहार | 08 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

7 दिसंबर, 2022 को बिहार के गया ज़िले के डीएम डॉ. त्यागराजन ने बताया कि गया में मानपुर के शादीपुर बालू घाट के समीप महाराष्ट्र व तमिलनाडु के तर्ज पर टेक्सटाइल पार्क विकसित किया जाएगा। इस पार्क के लिये चिह्नित लगभग 23 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश दिया गया है।

प्रमुख बिंदु 


बिहार के जहानाबाद के वाणावर में रोपवे का निर्माण शुरू | बिहार | 08 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

7 दिसंबर, 2022 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के जहानाबाद ज़िले के ऐतिहासिक ‘मगध का हिमालय’नाम से मशहूर मखदुमपुर प्रखंड के वाणावर पहाड़ पर लंबे अरसे के बाद रोपवे निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।

प्रमुख बिंदु 


उद्योग आयुक्त ने किया ‘56 भोग उत्सव- 2022’ पोस्टर का विमोचन | राजस्थान | 08 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

7 दिसंबर, 2022 को राजस्थान के उद्योग आयुक्त महेंद्र पारख ने 9 से 12 दिसंबर तक जयपुर में स्थित जल महल के सामने राजस्थान हाट के अंतर्गत आयोजित होने वाले ‘56 भोग उत्सव-2022’ के पोस्टर का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु 


पंचकर्म सुपर स्पेशलिटी एवं वैलनेस केंद्र भोपाल में शुरू | मध्य प्रदेश | 08 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

6 दिसंबर, 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना में भोपाल के पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद संस्थान के पंचकर्म सुपर स्पेशलिटी एवं वैलनेस केंद्र तथा रजत जयंती ऑडिटोरियम भवन का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु 


प्रदेश में स्थापित होगा जीएसटी ट्रिब्यूनल | हरियाणा | 08 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

7 दिसंबर, 2022 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम में आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा हरियाणा टैक्स बार एसोसिएशनों के सहयोग से प्रदेश में पहली बार आयोजित एक-दिवसीय कर संवाद कार्यक्रम में बताया कि प्रदेश में टैक्स करदाताओं व अधिवक्ताओं की सुविधा के लिये जीएसटी ट्रिब्यूनल बनेगा, जिसके आगामी मार्च तक शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिये जीएसटी काउंसिल को सिफारिश की जा चुकी है।

प्रमुख बिंदु 


हरियाणा में परियोजनाओं के लिये कॉन्ट्रैक्ट समझौतों में एन्हांसमेंट के लिये दिशा-निर्देश जारी | हरियाणा | 08 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

7 दिसंबर, 2022 को हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि राज्य सरकार ने परियोजनाओं के लिये कॉन्ट्रेक्ट समझौतों में पारदर्शी और एक समान तरीके से एन्हांसमेंट के लिये नये सिरे से दिशा-निर्देश जारी किये हैं। यह निर्णय हाल ही में सरकार के ध्यान में एन्हांसमेंट वृद्धि में अनियमितता के कई मामले सामने आने के बाद लिया गया है।

प्रमुख बिंदु 


झारखंड की 400 आजीविका दीदियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित | झारखंड | 08 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

7 दिसंबर, 2022 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दि नज इंस्टिट्यूट की ओर से आयोजित ‘झारखंड की दीदियों का स्नातक समारोह’ में झारखंड की 400 आजीविका दीदियों को सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु 


झारखंड की छात्रा को मिला IIIT के इतिहास का सबसे बड़ा पैकेज | झारखंड | 08 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

7 दिसंबर, 2022 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार IIIT (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) रांची की कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा चार्मी आशीष मेहता को ट्रिपल आइटी के इतिहास का सबसे बड़ा पैकेज (38 लाख रुपए) मिला है।

प्रमुख बिंदु 


सरायपाली का शिशुपाल पहाड़ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा | छत्तीसगढ़ | 08 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

7 दिसंबर, 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद ज़िले के सरायपाली में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान वहाँ के प्रसिद्ध शिशुपाल पर्वत को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु 


उत्तराखंड में जल्द खुलेगा नैक का क्षेत्रीय कार्यालय | उत्तराखंड | 08 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

7 दिसंबर, 2022 को उत्तराखंड के देहरादून के डीआईटी कॉलेज में आयोजित उच्च शिक्षा चिंतन शिविर में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) बंगलूरू के निदेशक प्रो.एससी शर्मा ने उत्तराखंड में शीघ्र ही अपना क्षेत्रीय कार्यालय खोले जाने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु