राष्ट्रीय पोषण माह | उत्तर प्रदेश | 08 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

7 सितंबर, 2021 को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में चौथे ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ का शुभारंभ किया तथा आईसीडीएस विभाग के गोद भराई कार्ड ‘शगुन’ और एक शुभंकर ‘आंचल’ का विमोचन भी किया।

प्रमुख बिंदु


‘स्वच्छ पवन-नील गगन’ कार्यशाला का आयोजन | राजस्थान | 08 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

7 सितंबर, 2021 को ‘नीले गगन के लिये स्वच्छ पवन का अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ के अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट, दिल्ली द्वारा राज्य के जयपुर, जोधपुर, कोटा, अलवर एवं उदयपुर ज़िलों में ‘स्वच्छ पवन-नील गगन’ ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री ने 2 पॉवर ग्रिड की आधारशिला रखी | झारखंड | 08 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य सचिवालय में ऊर्जा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से गढ़वा ज़िले की भगोडीह में स्थापित 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन मेराल का उद्घाटन किया और 132/33 केवी ग्रिड सबस्टेशन नगर अंतरी (भवनाथपुर) और ग्रिड सब स्टेशन छतरपुर की आधारशिला रखी।

प्रमुख बिंदु


‘हथकरघा एवं हस्तशिल्प’ प्रदर्शनी | छत्तीसगढ़ | 08 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

7 सितंबर, 2021 को छत्तीसगढ़ के ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने दुर्ग ज़िले के भिलाई में स्थित सतनाम भवन में सातदिवसीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी 13 सितंबर तक चलेगी।

प्रमुख बिंदु


‘मोर ज़िम्मेदारी’ अभियान | छत्तीसगढ़ | 08 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

7 सितंबर, 2021 को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने अपने निवास कार्यालय से यूनिसेफ और एकता परिषद सहित अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से चलने वाले जागरूकता अभियान ‘मोर ज़िम्मेदारी’ का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु