जैवलिन थ्रो में अन्नू रानी ने जीता कांस्य पदक | उत्तर प्रदेश | 08 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

7 अगस्त, 2022 को बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में मेरठ के बहादुरपुर गाँव की महिला भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी ने महिलाओं की जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

प्रमुख बिंदु 


बिहार की 106 साल पुरानी खगोलीय वेधशाला यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल | बिहार | 08 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में बिहार के मुज़फ्फरपुर ज़िले के लंगट सिंह कॉलेज में स्थापित 106 साल पुरानी खगोलीय वेधशाला को यूनेस्को की लुप्तप्राय धरोहर सूची में शामिल किया गया है।

प्रमुख बिंदु 


जयपुर में राष्ट्रीय हथकरघा सप्ताह का शुभारंभ | राजस्थान | 08 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

7 अगस्त, 2022 को राजस्थान के उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त महेंद्र कुमार पारख ने जयपुर के सबसे बड़े और व्यस्त मॉल वर्ल्ड ट्रेड पार्क में राजस्थान के बुनकरों और हस्तशिल्पियों को बाज़ार से जोड़ने की कड़ी में राष्ट्रीय हथकरघा सप्ताह का शुभारंभ किया।


भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने में मध्य प्रदेश देगा 550 बिलियन डॉलर का योगदान | मध्य प्रदेश | 08 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

7 अगस्त, 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की 7वीं बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लिये मध्य प्रदेश द्वारा 550 बिलियन डॉलर का योगदान दिया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर आयोजित समारोह में बुनकर तथा शिल्पी सम्मानित | मध्य प्रदेश | 08 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

7 अगस्त, 2022 को हथकरघा शिल्पियों तथा बुनकरों की कला को सम्मानित करने एवं हथकरघा उद्योग को समृद्ध करने हेतु गौहर महल में आयोजित 8वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार वर्ष-2021 के लिये चयनित बाग प्रिंट शिल्पी रशीदा बी सहित अनेक बुनकरों तथा शिल्पियों को सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु 


करनाल में ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन | हरियाणा | 08 Aug 2022

चर्चा में क्यों? 

6 अगस्त, 2022 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 


नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना का किया ज़िक्र | छत्तीसगढ़ | 08 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

7 अगस्त, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की सातवीं बैठक में प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना का ज़िक्र किया।

प्रमुख बिंदु 

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के वनांचल 10 आकांक्षी ज़िलों में 5 मेगावाट तक के सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना में वन संरक्षण अधिनियम के तहत छूट देने का भी आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होने नवीन पेंशन योजना में जमा राशि की वापसी, जूट बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित अन्य लंबित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया।


उत्तराखंड में 1202 मोबाइल टावरों को मंज़ूरी | उत्तराखंड | 08 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में केंद्रीय संचार मंत्रालय ने उत्तराखंड में मोबाइल कनेक्टिविटी को विस्तार देने के लिये 1202 बीएसएनएल के मोबाइल टावर को मंज़ूरी दी है। केंद्र सरकार एक मोबाइल टावर पर एक करोड़ रुपए खर्च करेगी।

प्रमुख बिंदु 


ज्योतिर्लिंग सर्किट से जुड़ेंगे देश के 12 ज्योतिर्लिंग | उत्तराखंड | 08 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

6 अगस्त, 2022 को हरिद्वार में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश में ज्योतिर्लिंग सर्किट बनाने की तैयारी की जा रही है। इस सर्किट के माध्यम से देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे।

प्रमुख बिंदु