पॉवर ऑफ अटॉर्नी को लेकर योगी कैबिनेट का फैसला | उत्तर प्रदेश | 08 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

6 जून, 2023 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया कि राज्य में स्टांप चोरी रोकने के लिये खून के रिश्ते वाले ही मुख्तारनामे यानी पावर ऑफ अटॉर्नी को मान्य किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


विराट रामायण मंदिर में होगी विश्व के सबसे ऊँचे शिवलिंग की स्थापना | बिहार | 08 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

6 जून, 2023 को बिहार के महावीर मंदिर पटना के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि राज्य के पूर्वी चंपारण ज़िले के केसरिया चकिया पथ पर कैथवलिया-बहुआरा में विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य जल्दी ही प्रारंभ हो जाएगा। यह मंदिर न केवल विश्व का सबसे ऊँचा मंदिर होगा, बल्कि इस मंदिर में विश्व का सबसे ऊँचा शिवलिंग भी स्थापित होगा।

प्रमुख बिंदु 


राजस्थान मंत्रिमण्डल की बैठक में लिये गए महत्त्वपूर्ण निर्णय | राजस्थान | 08 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

6 जून, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कार्मिकों के हित में पदोन्नति, पेंशन, स्पेशल-पे, पदनाम के संबंध में महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गए।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2023 | राजस्थान | 08 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

7 जून, 2023 को राजस्थान के कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्त्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला की अध्यक्षता में ‘मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2023’ के सफल क्रियान्वयन के संबंध में बैठक आयोजित की गई, जिसमें योजना से संबंधित जानकारी दी गई।

प्रमुख बिंदु 


66वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ | मध्य प्रदेश | 08 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

7 जून, 2023 को मध्य प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोज़गार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने 66वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 


श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय शुरू करेगा ‘सेल्फी विद डॉटर’अभियान | हरियाणा | 08 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

6 जून, 2023 को हरियाणा के पलवल ज़िले में स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा बेटियों के सम्मान में ‘सेल्फी विद डॉटर’अभियान का शुभारंभ 9 जून को किया जाएगा। ऑनलाइन होने वाले इस समारोह में देश-दुनिया से कई बड़ी हस्तियाँ जुड़ेंगी।

प्रमुख बिंदु 


कैबिनेट ने हूडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी, गुरुग्राम के साथ स्पर से द्वारका एक्सप्रेसवे तक मेट्रो कनेक्टिविटी को मंजूरी दी | हरियाणा | 08 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

7 जून, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक स्पर (साइड लाइन) के साथ द्वारका एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम तक 28.50 किमी. की दूरी तय करने वाली मेट्रो कनेक्टिविटी को मंजूरी दी है। इस मार्ग में 27 स्टेशन होंगे।

प्रमुख बिंदु 

गलियारे का नाम

लंबाई (किमी. में)

स्टेशन की संख्या

एलीवेटेड / अंडरग्राउंड

हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी सेंटर-मुख्य गलियारा

26.65

26

एलीवेटेड

बसई गाँव से द्वारका एक्सप्रेसवे-स्पर

1.85

01

एलीवेटेड

कुल

28.50

27

 


जे.सी. विश्वविद्यालय और इनोविक एनर्जी के बीच समझौता | हरियाणा | 08 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

7 जून, 2023 को हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने ऊर्जा क्षेत्र में छात्रों को रोज़गार योग्य कौशल के साथ सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए इलेक्ट्रिकल पैनल के विनिर्माण में विशेषज्ञता रखने वाली कंपनी इनोविक एनर्जी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये। 

प्रमुख बिंदु  


झारखंड की प्रीति लकड़ा ने SGFI राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता काँस्य | झारखंड | 08 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

7 जून, 2023 को झारखंड की प्रीति लकड़ा ने भोपाल में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में काँस्य पदक जीता।

प्रमुख बिंदु


राज्य महिला उद्यमिता नीति 2023-28 | छत्तीसगढ़ | 08 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

6 जून, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने महिलाओं की कार्यकुशलता को एक नई पहचान देने और उन्हें उद्यम से जोड़ने के लिये राज्य महिला उद्यमिता नीति 2023-28 लागू की है। इस नीति के तहत महिलाओं को उद्योग स्थापित करने के लिये वित्तीय सहायता (ऋण) देने का प्रावधान किया गया है।

प्रमुख बिंदु 


राज्य के चार मैदानी ज़िलों में बनेंगे 50-50 किमी. के साइकिल ट्रैक | उत्तराखंड | 08 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

5 जून, 2023 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगरीय क्षेत्रों को वाहनों के बढ़ते दबाव और प्रदूषण से बचाने के लिये राज्य के चार मैदानी ज़िलों में 50-50 किमी. का साइकिल ट्रैक बनाए जाने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु