राजस्थान आईटी क्रिकेट लीग का शुभारंभ | राजस्थान | 07 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

6 दिसंबर, 2021 को प्रमुख शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग आलोक गुप्ता एवं आयुक्त संदेश नायक ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अधिकारियों और कार्मिकों के लिये द्वितीय राजस्थान आईटी क्रिकेट लीग 2021 का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 


नागरिक सुरक्षा का 59वाँ स्थापना दिवस मनाया गया | राजस्थान | 07 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

6 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा निदेशालय नागरिक सुरक्षा भवन में नागरिक सुरक्षा का 59वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि आनंद कुमार, प्रमुख शासन सचिव, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा झंडारोहण किया गया।  

प्रमुख बिंदु


बच्चों में हाइजीन व स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु टाबर सोसायटी के साथ एमओयू | राजस्थान | 07 Dec 2021

चर्चा में क्यों

6 दिसंबर, 2021 को राजस्थान शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक डॉ. भँवरलाल व रेकिट बेनकाइजर प्राइवेट लिमिटेड की प्रतिनिधि संस्था अतरू टाबर सोसायटी के प्रतिनिधि रमेश पालीवाल द्वारा स्कूल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम के तहत एमओयू साइन किया।

प्रमुख बिंदु


75वाँ होमगार्डस् स्थापना दिवस समारोह | मध्य प्रदेश | 07 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

6 दिसंबर, 2021 को मध्य प्रदेश में होमगार्डस् नागरिक सुरक्षा एवं आपदा, आपातकालीन मोचन बल का 75वाँ स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में होमगार्ड्स के जवानों ने गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को मार्च पास्ट कर सलामी दी तथा एसडीईआरएफ के जवानों ने आपदा बचाव कार्यों का अद्भुत प्रदर्शन किया। 

प्रमुख बिंदु


मिलिया एयर हार्ट स्कॉलरशिप | हरियाणा | 07 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में हरियाणा के कुरुक्षेत्र ज़िले की यशिका खत्री ने विमान उड़ाने की प्रतियोगिता जीतकर अमेरिका की मिलिया एयर हार्ट स्कॉलरशिप प्राप्त की है।

प्रमुख बिंदु


खेलो इंडिया प्रतियोगिता | हरियाणा | 07 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में हरियाणा राज्य के सोनीपत ज़िले में आयोजित खेलो इंडिया नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में करनाल की रिद्धि फोर ने चार गोल्ड मेडल जीते है।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री ने चार कपड़ा उद्योगों का उद्घाटन किया | झारखंड | 07 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

6 दिसंबर, 2021 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ओरमांझी (कुल्ही) स्थित चार कपड़ा उद्योग कंपनी किशोर एक्सपोर्ट्स, द बेस्ट बैंड, श्री गणपति क्रिएशन एवं वैलेंसिया अप्पेरल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चंदवे-कुल्ही पथ का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया।

प्रमुख बिंदु 


डालमिया भारत सीमेंट संयंत्र का विस्तारीकरण | झारखंड | 07 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

6 दिसंबर, 2021 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोकारो के बालीडीह में डालमिया भारत सीमेंट संयंत्र की दूसरी इकाई (यूनिट- 2) का शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु


कृषक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह | छत्तीसगढ़ | 07 Dec 2021

चर्चा में क्यों

6 दिसंबर, 2021 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का शुभारंभ किया।  

प्रमुख बिंदु


छत्तीसगढ़ की तीन योजनाओं को मिली राष्ट्रीय स्तर में पहचान | छत्तीसगढ़ | 07 Dec 2021

 चर्चा में क्यों?

हाल ही में भारत सरकार द्वारा जारी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन स्टोरीज की किताब में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित तीन महत्त्वपूर्ण योजनाओं-ऑफलाइन शिक्षा के लिये ब्लूटूथ आधारित ई-शिक्षा समाधान ‘बुल्टू के बोल’, राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में नगद भुगतान हेतु ‘डिजिपे सखी’और ‘गोधन न्याय योजना’को प्रकाशित किया गया है।

 प्रमुख बिंदु 


देहरादून में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन | उत्तराखंड | 07 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

4-5 दिसंबर, 2021 को आज़ादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में वन अनुसंधान संस्थान (FRI), देहरादून में वर्चुअल मोड में कार्बोहाइड्रेट (कार्बो XXXV) के रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया।

 प्रमुख बिंदु