राज्य के 19 ज़िलों में 27 पीएसए संयंत्रों का उद्घाटन | झारखंड | 07 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

6 अक्तूबर, 2021 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य के 19 ज़िलों में 27 पीएसए (Pressure Swing Adsorption) संयंत्रों सहित स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राँची सदर अस्पताल में प्रति मिनट 100 लीटर ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता वाले पीएसए संयंत्र और रिम्स, राँची में कोबास 6800 मशीन का भी उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु


राज्य के 6 ज़िलों में साइबर फोरेंसिक लैब | झारखंड | 07 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

6 अक्तूबर, 2021 को झारखंड के सूचना प्रौद्योगिकी और ई-गवर्नेंस विभाग के अनुसार साइबर अपराधों से निपटने और साइबर स्पेस के इस्तेमाल से महिलाओं के खिलाफ अपराधों के अपराधियों का पता लगाने के लिये राज्य के छह ज़िलों में साइबर फोरेंसिक प्रयोगशालाएँ स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

प्रमुख बिंदु


‘गतका’ चैंपियनशिप में झारखंड को कांस्य पदक | झारखंड | 07 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में पंजाब के पटियाला स्थित नेशनल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में आयोजित 5वीं ऑल इंडिया गतका चैंपियनशिप में झारखंड के विनायक वैभव ने कांस्य पदक जीता।

प्रमुख बिंदु


‘गंगाजल उद्वह योजना’ | बिहार | 07 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

6 अक्तूबर, 2021 को मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के द्वारा ‘गंगा जल उद्वह योजना’ के कार्यों की समीक्षा की गई।

प्रमुख बिंदु


पटना उच्च न्यायालय में दो नए जजों की नियुक्ति | बिहार | 07 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

6 अक्तूबर, 2021 को केंद्रीय कानून मंत्रालय ने पटना उच्च न्यायालय के महानिबंधक नवनीत कुमार पांडेय तथा रजिस्ट्रार विजलेंस सुनील कुमार पंवार को पटना उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है।

प्रमुख बिंदु


राज्य मानव अधिकार आयोग के त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन | राजस्थान | 07 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

6 अक्तूबर, 2021 को राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायाधिपति गोपाल कृष्ण व्यास ने शासन सचिवालय स्थित आयोग कार्यालय में ‘राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग की त्रैमासिक पत्रिका’ का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु


‘इन्वेस्ट राजस्थान-2022’ | राजस्थान | 07 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

6 अक्तूबर, 2021 को राज्य सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजस्थान को निवेश का हब बनाने एवं नए निवेशकों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा 20 एवं 21 जनवरी, 2022 को जयपुर के सीतापुरा स्थित जयपुर एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में स्टेट इन्वेस्टर समिट ‘इन्वेस्ट राजस्थान 2022’ का आयोजन किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


‘स्वामित्व योजना’ | मध्य प्रदेश | 07 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

6 अक्तूबर, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्वामित्व योजना’ के तहत मध्य प्रदेश के 19 ज़िलों के 3 हज़ार गाँव के 1 लाख 71 हज़ार ग्रामीणों को वर्चुअली भू-अधिकार अभिलेखों का वितरण किया।

प्रमुख बिंदु


हरियाणा ने ‘गोरख धंधा’ शब्द के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी की | हरियाणा | 07 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में राज्य सरकार द्वारा राज्य में किसी भी आधिकारिक संचार में ‘गोरख धंधा’ शब्द के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी की गई है।

प्रमुख बिंदु


आवास, मकान मरम्मत योजना के लिये विशेष प्रकोष्ठ | हरियाणा | 07 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

6 अक्तूबर, 2021 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्तियों के लिये आवास योजना और मकान मरम्मत योजना से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिये एक अलग प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु