राज्य खेल पुरस्कार व सम्मान योजना | बिहार | 07 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

5 मार्च, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में राज्य के विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को खेल पुरस्कार देने के लिये राज्य खेल पुरस्कार व सम्मान योजना बनाई है।

प्रमुख बिंदु


साँची बनेगी प्रदेश की पहली सोलर सिटी | मध्य प्रदेश | 07 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

4 मार्च, 2023 को मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने प्रदेश के रायसेन ज़िला के साँची विकासखंड के ग्राम नागौरी में साँची शहर को सोलर सिटी बनाए जाने के लिये भूमि-पूजन किया।

प्रमुख बिंदु


‘हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास’ | हरियाणा | 07 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

6 मार्च, 2023 को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने बताया कि राज्य सरकार ने मौजूदा बीमा योजनाओं को समेकित, मानकीकृत और सरलीकृत दावों के प्रसंस्करण को सुनिश्चित करने और लोगों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान करने के लिये ‘हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास’नाम से एक ट्रस्ट की स्थापना की है।

प्रमुख बिंदु


हरियाणा कृषि विकास मेला - 2023 | हरियाणा | 07 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

6 मार्च, 2023 को हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के हिसार ज़िले में स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में हरियाणा कृषि विकास मेला-2023 का आयोजन किया जाएगा। यह मेला 10 मार्च से 12 मार्च तक चलेगा।

प्रमुख बिंदु


छत्तीसगढ़ बजट 2023-24 | छत्तीसगढ़ | 07 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

6 मार्च, 2023 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’के ध्येय वाक्य के साथ प्रदेश की प्रगति और खुशहाली के लिये वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्तुत किया गया, जिसमें 1 लाख 21 हज़ार 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। यह बजट मुख्य रूप से कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर आधारित ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’में समाहित उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में मज़बूत कदम साबित होगा।

प्रमुख बिंदु


रुद्रप्रयाग और टिहरी सर्वाधिक भूस्खलन प्रभावित ज़िले करार | उत्तराखंड | 07 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

6 मार्च, 2023 को वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. डीपी डोभाल ने बताया कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के राष्ट्रीय सुदूर संवेदी केंद्र (एनआरएससी) की हाल ही में जारी भूस्खलन मानचित्र रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग व टिहरी ज़िले देश में भूस्खलन से सर्वाधिक प्रभावित ज़िले हैं।

प्रमुख बिंदु