मेरठ की रूपल चौधरी ने वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 में जीता कांस्य पदक | उत्तर प्रदेश | 06 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

4 अगस्त, 2022 को कोलंबिया में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले की रूपल चौधरी ने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 51.85 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता।

प्रमुख बिंदु


बिहार के टूरिस्ट प्लेस और तीर्थ स्थल बनेंगे नगर निकाय | बिहार | 06 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

5 अगस्त, 2022 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बिहार के पर्यटन स्थलों, तीर्थ स्थलों, पहाड़ी क्षेत्रों और मंडी शहरों को नगर निकाय के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई।

प्रमुख बिंदु 


स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में चयनित 26 विद्यालय सम्मानित | राजस्थान | 06 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

5 अगस्त, 2022 को होटल क्लॉर्क आमेर में आयोजित सम्मान समारोह में भारत सरकार के ‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22’ प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित राज्य के 26 विद्यालयों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु 


मतदाता पहचान-पत्र से आधार नंबर जोड़ने में राजस्थान पूरे देश में द्वितीय | राजस्थान | 06 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

5 अगस्त, 2022 को मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में मतदाता पहचान-पत्र से आधार संख्या जोड़ने के लिये चलाए जा रहे अभियान में 12 लाख से अधिक मतदाता-पहचान पत्रों को आधार संख्या से जोड़कर पूरे देश में राजस्थान द्वितीय स्थान पर है।

प्रमुख बिंदु 


भोपाल सहित 5 ज़िलों में खुलेंगे पीपीपी मॉडल पर आधारित चिकित्सा महाविद्यालय | मध्य प्रदेश | 06 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

5 अगस्त, 2022 को मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदेश में पीपीपी मॉडल पर आधारित चिकित्सा महाविद्यालय शुरू करने हेतु आयोजित समीक्षा बैठक में प्रथम चरण में प्रदेश के 5 ज़िलों में चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना करने का निर्णय लिया।

प्रमुख बिंदु 


मध्य प्रदेश की पूजा ओझा ने वर्ल्ड पैरा कैनो चैंपियनशिप में जीता रजत पदक | मध्य प्रदेश | 06 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

5 अगस्त, 2022 को मध्य प्रदेश की पैरा एथलीट पूजा ओझा ने हैलिफैक्स, कनाडा में आयोजित पैरा कयाकिंग और केनोइंग स्प्रिंट वर्ल्ड चैंपियनशिप में  VL1 महिलाओं की 200 मीटर रेस में रजत पदक जीता।

Pooja-Ojha

प्रमुख बिंदु 


हरियाणा के रेसलरों ने कॉमनवेल्थ खेलों में लगाई पदकों की झड़ी | हरियाणा | 06 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

5 अगस्त, 2022 को इंग्लैंड के बर्मिंघम में चल रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG-2022) खेलों में हरियाणा के 5 रेसलरों ने कुश्ती में देश को 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक दिलाया।

मुख्य बिंदु 


उत्तराखंड से आम, शहद, राजमा का पहली बार निर्यात | उत्तराखंड | 06 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

5 अगस्त, 2022 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से एपिडा के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में पहली बार निर्यात के लिये भेजे जा रहे स्थानीय आम, शहद और राजमा से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रमुख बिंदु