इंडिया रैंकिंग- 2023 : शीर्ष विश्वविद्यालय रैंक में बीएचयू को मिला पाँचवा स्थान | उत्तर प्रदेश | 06 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

5 जून, 2023 को शिक्षा एवं विदेश राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने इंडिया रैंकिंग 2023 जारी की, जिसमें शीर्ष विश्वविद्यालय रैंक में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) को पाँचवां स्थान जबकि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को नौवाँ स्थान मिला है।

प्रमुख बिंदु 


वन मंत्री ने दिया 33 नये एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन सहित प्रदेश को कई सौगात | राजस्थान | 06 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

5 जून, 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में 33 नये एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन का उद्घाटन तथा जमवारामगढ़ के थोलाई स्थित इंटीग्रेटेड रिसोर्स रिकवरी पार्क का शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने एमएसएर्मई नीति के प्रस्ताव को दी मंजूरी | झारखंड | 06 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

5 जून, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार द्वारा तैयार की गई एमएसएर्मई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग) नीति के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दे दी है। अब वित्त व विधि विभाग की मंजूरी के लिये इस प्रस्ताव को भेज दिया गया है, इसके बाद इसे कैबिनेट में भेजा जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 21.31 करोड़ रुपए की राशि का किया ऑनलाईन अंतरण | छत्तीसगढ़ | 06 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

5 जून, 2023 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि के ऑनलाइन अंतरण के लिये आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों के खाते में ऑनलाईन 21.31 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की।

प्रमुख बिंदु 


उत्तराखंड में बनेंगे ड्रोन कॉरिडोर | उत्तराखंड | 06 Jun 2023

चर्चा में क्यों ?

5 जून, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में ड्रोन संचालन को बढ़ावा देने के लिये कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इसके लिये सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने ड्रोन संचालन व निर्माण कंपनियों से प्रस्ताव मांगें हैं।

प्रमुख बिंदु